ePaper

UP Chunav 2022: अलीगढ़ शहर को छोड़ 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, 1 विधायक का टिकट कटा

Updated at : 15 Jan 2022 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: अलीगढ़ शहर को छोड़ 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, 1 विधायक का टिकट कटा

यूपी विधानसभा 2022 को देखते हुए कांग्रेस, बसपा के बाद अब बीजेपी ने भी 57 प्रत्याशियों पहली सूची घोषित कर दी है. इसमें अलीगढ़ शहर को छोड़कर 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए है.

विज्ञापन

Aligarh News: कांग्रेस, बसपा के बाद भाजपा की ओर से यूपी विधानसभा 2022 के लिए 57 प्रत्याशियों पहली सूची घोषित कर दी गई है. अलीगढ़ जनपद की 7 विधानसभाओं में 5 सिटिंग एमएलए को टिकट दिया गया हैं, केवल एक विधायक का ही पत्ता साफ हुआ है. वहीं एक विधानसभा की अभी घोषणा नहीं की गई है.

अलीगढ़ की 6 विधानसभाओं पर भाजपा प्रत्याशी घोषित

भाजपा की ओर घोषित पहली सूची में अलीगढ़ की कोल, अतरौली, खैर, इगलास, बरौली, छर्रा विधानसभाओं के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. केवल शहर विधानसभा सीट की घोषणा नहीं की गई है.

इनको मिली टिकट

  • कोल से अनिल पाराशर (वर्तमान विधायक)

  • अतरौली से संदीप सिंह (वर्तमान विधायक)

  • खैर से अनूप प्रधान (वर्तमान विधायक)

  • इगलास से राजकुमार सहयोगी (वर्तमान विधायक)

  • बरौली से जयवीर सिंह (वर्तमान में एमएलसी)

  • छर्रा से रविंद्र पाल सिंह (वर्तमान विधायक)

इनकी कटी टिकट

  • बरौली से ठाकुर दलवीर सिंह

अलीगढ़ शहर विधानसभा की नहीं की घोषणा

Also Read: UP Chunav 2022: मायावती को जन्मदिन पर अखिलेश यादव देंगे झटका! भीम आर्मी और सपा के गठबंधन पर बनी बात

अलीगढ़ जनपद की शहर विधानसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. वर्तमान में संजीव राजा शहर से विधायक हैं. जैसा कि अधिकतर सिटिंग एमएलए को टिकट मिला है, उम्मीद थी कि संजीव राजा को भी शहर से टिकट दिया जाएगा. लेकिन शहर पर कई अन्य दावेदारी करने वालों की रार के कारण शायद शहर विधानसभा की घोषणा नहीं की गई है. दूसरी सूची में शहर विधानसभा की घोषणा हो सकती है.

Also Read: UP Election 2022: आचार संहिता लागू होने के बाद 477 लाइसेंस निरस्त, 1.51 करोड़ से अधिक का कैश बरामद

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां कर रही है. बीजेपी ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव लड़ेंगे. श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से ही उम्मीदवार घोषित किया है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola