ePaper

झारखंड: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजों का बढ़ाया हौसला, ग्राउंड में शेड व शौचालय का किया शिलान्यास

Updated at : 13 Jan 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजों का बढ़ाया हौसला, ग्राउंड में शेड व शौचालय का किया शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें खेल को आगे बढ़ाना है. इच्छाशक्ति से हम कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. अधिक से अधिक संख्या में बच्चे और युवा तीरंदाजी के साथ जुड़ें. तीरंदाजी के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

सरायकेला खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश: केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खरसावां के दामादरी तीरंदाजी मैदान में तीरंदाजी के लिए नये शेड व शौचालय का शिलान्यास किया. अगले दो माह में ये कार्य पूर्ण हो जायेंगे. तीरंदाज व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस शेड के बन जाने से प्रशिक्षु तीरंदाज अपनी प्रैक्टिस और अच्छे ढंग से कर सकेंगे. दामादरी का यह तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र ऐतिहासिक है. करीब 20 वर्ष पूर्व यहां से तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू किया गया था. इसके साथ ही दुगनी में तीरंदाजी अकादमी स्थापित की गयी थी. अब यह देख कर काफी खुशी होती है कि यहां से दर्जनों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज तैयार हुए हैं. यहां से दीपिका और पलटन हांसदा जैसे कई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज निकले हैं. आज दामादिरी का यह मैदान तीरंदाजी का लॉन्चिंग पैड बन गया है.

तीरंदाजी समेत सभी खेलों को आगे बढ़ाना है

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें खेल को आगे बढ़ाना है. इच्छाशक्ति से हम कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. अधिक से अधिक संख्या में बच्चे और युवा तीरंदाजी के साथ जुड़ें. तीरंदाजी के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. बड़ी संख्या में तीरंदाजों ने खेल के जरीये अपना भविष्य बनाया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तीरंदाजी के खेल को ओर प्रोत्साहित किया जायेगा. बगैर किसी तरह के शुल्क के ही तीरंदाजों को प्रशिक्षण से लेकर इक्यूपमेंट तक की व्यवस्था की जायेगी.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जो वर्षों से है वीरान, ये है वजह

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से इस दौरान मुख्य रुप से जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, आइटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरू, बीडीओ प्रणधान माझी, उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो, उत्तम मिश्रा, लालसिंह सोय, प्रशांत महतो, मंगल सिंह मुंडा, सुदामा हाईबुरू, होपना सोरेन, विवेकानंद प्रधान, सुभाष महतो, रानी हेम्ब्रम, प्रदीप सिंहदेव, बबलू सोय, दुलाल स्वांसी, विश्वजीत प्रधान, नयन नायक आदि उपस्थित थे.

Also Read: रांची: मकर संक्रांति पर नमो पतंग उत्सव, MP संजय सेठ बोले-राम मंदिर व PM मोदी के चित्र वाले पतंग होंगे आकर्षण

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आकर्षणी पीठ परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

कृषि व जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के आकर्षणी पीठ परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने आकर्षणी पाहाड़ी पर चढ़ने के लिए बनायी गयी सीढ़ियों की सफाई की. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के तीर्थ स्थानों की, मंदिरों की साफ सफाई करने और स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया है. स्वच्छता का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाकर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है. उन्होंने इस स्वच्छता अभियान देश भर के नागरिकों की भागीदार बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें.

Also Read: झारखंड: पलामू के संकेत ने किया कमाल, YouTube में ऐसे बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये है सपना

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola