गाय तस्करी का भंडाफोड़! झारखंड के रास्ते बंगाल जा रहे 35 गायों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2023 1:17 PM
पुलिस का कहना है कि उक्त कंटेनर में सभी गायों को छिपाकर झारखंड की तरफ से सीमा पार कर बीरभूम जिले के रास्ते अन्य देश भेजने की योजना थी. लेकिन पुलिस ने बीरभूम झारखंड सीमा पर ही पहले से मिली सूचना के बाद छापामारी अभियान चालाकर उक्त कंटेनर समेत 35 गायों को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
बीरभूम, मुकेश तिवारी. बीरभूम जिले के राजनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर एक कंटेनर में छिपाकर तस्करी को जा रही करीब 35 गायों को बरामद किया है. इस घटना में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. राजनगर थाना पुलिस का कहना है कि उक्त कंटेनर में सभी गायों को छिपाकर झारखंड की तरफ से सीमा पार कर बीरभूम जिले के रास्ते अन्य देश भेजने की योजना थी. लेकिन पुलिस ने बीरभूम झारखंड सीमा पर ही पहले से मिली सूचना के बाद छापामारी अभियान चालाकर उक्त कंटेनर समेत 35 गायों को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस का कहना है कि इस तरह का मवेशियों की अवैध तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी बीरभूम जिला पुलिस ने हजारों की संख्या में अवैध गायों की तस्करी के मामले को पकड़ा है. लेकिन इसके बावजूद भी बड़े पैमाने पर झारखंड से होते हुए बीरभूम जिले के रास्ते अवैध गायों की तस्करी जारी है. इसी अवैध गौ तस्करी मामले में बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल उनके सहयोगी सहगल हुसैन तथा इनामुल हक तिहाड़ जेल में है.
लेकिन इसके बाद भी गौ तस्करी का यह अवैध कारोबार जारी है. पूरी तरह से इसपर ना अबतक सीबीआई ही नकेल कर सकी है और ना ही अन्य एजेंसी. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज सिउड़ी जिला अदालत में पेश किया है. पुलिस रिमांड हेतु अदालत में आवेदन भी किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर इस अवैध काटोबार में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. इसके साथ ही उक्त गायों को कहा से लाया जा रहा था और कहा सप्लाई किए जाने वाला था यह सब भी जांच किया जायेगा. सभी जब्त गायों को थाना परिसर में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










