Tu Jhoothi Main Makkaar Leak: रणबीर कपूर की फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड कर रहे लोग

Tu Jhoothi Main Makkaar HD Movie Leak: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई. दर्शक Tamilrockers, Filmyzilla और टोरेंट साइट्स से धड़ाधड़ डायनलोड कर रहे हैं.
Tu Jhoothi Main Makkaar HD Movie Leak: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया, जिसके बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. श्रद्धा और रणबीर पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं और प्रशंसक उनकी धमाकेदार केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन रिलीज के बाद ही मूवी ऑनलाइन लीक हो गई है और एचडी क्वालिटी में कई टोरेंट साइट्स पर उपलब्ध है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार को फिल्म रिलीज होने से पहले ही पाइरेसी बग ने काट लिया है. कथित तौर पर, यह 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p, HD में Filmyzilla, Movierulez, Telegram, Tamilrockers, 123movies और अधिक जैसी साइटों पर उपलब्ध है. यह एक बड़ी बाधा है और फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबरों पर असर डाल सकती है, लेकिन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के फैंस इसमें नहीं पड़ेंगे और सिनेमाघरों में जाकर ही फिल्म देखेंगे. बता दें कि 1957 के कॉपीराइट अधिनियम के अनुसार पायरेसी साइटों पर सामग्री देखना एक आपराधिक अपराध है.
तू झूठी मैं मक्कार ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस करेगी. ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 30,000 टिकट बिक चुके है, जो 1 करोड़ से ज्यादा है. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर 5 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. फिल्म को लेकर शुरुआती रुझान अच्छे दिख रहे है. यंग जेनरेशन के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है. हालांकि देखना होगा कि ये क्रेज कितना सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










