तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की साली की बढ़ी मुश्किलें , हाईकोर्ट ने हटाया रक्षाकवच
Published by : Shinki Singh Updated At : 06 Jan 2023 2:55 PM
पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर द्वारा दायर मामले को खारिज कर दिया.हालांकि, मेनका गंभीर भविष्य में ईडी के खिलाफ नई अदालती अर्जी दाखिल कर सकती हैं.
पश्चिम बंगाल के कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर द्वारा दायर मामले को खारिज कर दिया है. अब अभिषेक बनर्जी की साली को कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी. अब मेनका गंभीर के खिलाफ ईडी आगे की कार्रवाई कर सकती है.. उच्च न्यायालय ने पहले उन्हें गाय तस्करी मामले में अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था. ईडी उस आदेश को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में गयी थी. हालांकि अदालत ने ईडी की अर्जी का जवाब नहीं दिया, लेकिन हाईकोर्ट ने परिस्थितियों के अनुसार मामले को स्वीकार करने पर फैसला सुनाया. कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की एकल पीठ ने शुक्रवार को मेनका का मामला खारिज कर दिया. हालांकि, मेनका गंभीर भविष्य में ईडी के खिलाफ नई अदालती अर्जी दाखिल कर सकती हैं. हाईकोर्ट ने उन्हें वह आजादी भी दी है.
Also Read: West Bengal News : ईडी ने अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को किया तलब
पिछले साल ईडी ने कोयला तस्करी मामले में मेनका को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था. केंद्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई के खिलाफ अभिषेक बनर्जी की साली ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, न्यायमूर्ति मौसमी भट्टाचार्य ने ईडी को अंतरिम आदेश देकर कहा कि मेनका गंभीर को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और दिल्ली के बजाय कोलकाता में पूछताछ की जानी चाहिए.
हाईकोर्ट के द्वारा रक्षा कवच हटा लिये जाने से मेनका गंभीर की मुश्किलें बढ़ गई है. गौरतलब है कि विदेश जाते वक्त ईडी ने मेनका गंभीर को एयरपोर्ट पर नोटिस थमाया था, जिसके खिलाफ मेनका गंभीर ने ईडी के खिलाफ मानहानि का मामला किया था. बैंकाक जाते समय मेनका गंभीर को इमीग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोक दिया था. इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट जाकर मेनका को उनके दफ्तर हाजिर होने का नोटिस थमाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










