ePaper

मतदान केंद्र पर भिड़े भाजपा-तृणमूल उम्मीदवार, माओवादियों ने लगायी थी पोलिंग पार्टी के वाहन में आग

Updated at : 27 Mar 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर भिड़े भाजपा-तृणमूल उम्मीदवार, माओवादियों ने लगायी थी पोलिंग पार्टी के वाहन में आग

वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात से ही जगह-जगह हिंसा शुरू हो गयी. शनिवार सुबह एक मतदान केंद्र पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एक-दूसरे से भिड़ गये. बांकुड़ा में रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के कुरकुटया स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच हल्की झड़प भी हुई.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण के लिए पांच जिलों (बांकुड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया) की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. ये जंगलमहल के जिले हैं, जो कभी नक्सल प्रभावित जिला थे. आज भी इन जिलों में माओवादी सक्रिय हैं.

वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात से ही जगह-जगह हिंसा शुरू हो गयी. शनिवार सुबह एक मतदान केंद्र पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एक-दूसरे से भिड़ गये. बांकुड़ा में रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के कुरकुटया स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के बीच हल्की झड़प भी हुई.

इसके पहले शुक्रवार की रात को पुरुलिया जिला के बांदवान में माओवादियों ने चुनाव कर्मियों के वाहन में आग लगा दी थी. माओवादियों ने मतदानकर्मियों को पहुंचाकर लौट रहे वाहन पर पेट्रोल बम फेंक दिया था. बताया गया है कि दो माओवादियों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद उसमें आग लगा दी. दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गयी है.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 LIVE Updates: बंगाल में 11 बजे तक 33.6 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा 38.81 फीसदी वोट पूर्वी मेदिनीपुर में

आज प्रदेश के बांकुड़ा, पुरुलिया, झारग्राम, पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. कुल 191 उम्मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं. कुल सीटों में से 11 अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित हैं. पहले चरण के 30 में से 7 निर्वाचन क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था.

https://www.youtube.com/watch?v=fGl23C5xoNc
लोकसभा में इन क्षेत्रों में भाजपा को मिली थी बढ़त

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में इन 30 सीटों में से 27 पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. कांग्रेस के हिस्से दो सीटें आयीं थीं, जबकि आरएसपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी. भाजपा इन जिलों में खाता भी नहीं खोल पायी थी. लेकिन, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली थी. इसलिए पार्टी को उम्मीद है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उसका प्रदर्शन शानदार रहेगा.

Also Read: खड़गपुर में BJP कार्यकर्ता की मौत, TMC पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाके में तनाव

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola