पश्चिमी सिंहभूम में पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले तीन युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2023 2:02 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम की आनंदपुर पुलिस ने पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले तीन युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से हथियार, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर कोलेविरा मुख्य मार्ग पर बेड़ाकेंदुदा के नजदीक आनंदपुर पुलिस ने निरल आशिष पूर्ति, चंदन सिंह और संजू भोक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. निरल और संजू बेड़ाकेंदुदा गांव के रहने वाले हैं, जबकि चंदन बेड़ातुलुंडा गांव का है. पुलिस ने निरल से एक देसी पिस्तौल, चंदन से एक खिलौना पिस्तौल जिसपर चाकू लगा है और संजू से एक दाउली बरामद किया है.

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकास दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवार की शाम डुमिरता से घाटबाजार की और तीन युवक हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं. सूचना के सत्यापन व कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी विकास दुबे, पुअनि बेनोफोस लकड़ा व सशस्त्र बल की टीम गठित कर घाटबाजार की और रवाना हुई. बेड़ाकेंदुदा के नजदीक दो मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों को रोका गया. पुलिस को देखकर तीनों भागने का प्रयास किया जिसे पुलिसबल ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी में कमर में खोंसा गया हथियार और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया.

पूछताछ में तीनों ने बताया कि संवेदक और मुंशी से रंगदारी व लेवी की मांग के लिए हथियार लेकर घूम रहे थे. थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का नाम लेकर व हथियार के बल पर संवेदक, मुंशी से रंगदारी की मांग की जा रही थी और क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है. पुलिस ने तीनों युवकों से मोटरसाइकिल और एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल को जब्त किया है.

Also Read: रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल जल्द, जानें पटरी पर कब से दौड़ेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola