Sushant Singh Rajput की मौत के पीछे कहीं ये तो नहीं है कारण, जानिए महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने क्या कहा
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने रविवार को अपने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत की मौत पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, 'पुलिस इस मामले में बॉलीवुड में आपसी दुश्मनी के एंगल से भी जांच करेगी.' एक अधिकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि 34 वर्षीय अभिनेता का अवसाद के इलाज चल रहा था.
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने रविवार को अपने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत की मौत पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ‘पुलिस इस मामले में बॉलीवुड में आपसी दुश्मनी के एंगल से भी जांच करेगी.’ एक अधिकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि 34 वर्षीय अभिनेता का अवसाद के इलाज चल रहा था.
While the post mortem report says actor @itsSSR committed suicide by hanging himself, there are media reports that he allegedly suffered from clinical depression because of professional rivalry. @MumbaiPolice will probe this angle too.
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) June 15, 2020
काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धौनी, राब्ता और छिछोरे जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म जगत और उनके फैन्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई. कई कलाकारों ने ट्वीट के जरीए सुशांत की मौत पर शोक व्यक्त किया है. अभिनेत्री कंगना राणाउत (Kangana Ranaut) कहती हैं कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं कि ये प्लांड मर्डर है. सुशांत का काम बहुत सराहनीय रहता था, पर बॉलीवुड में गली ब्वॉय जैसी फिल्मों को बढ़ावा मिल रहा है, जबकी सुशांत की फिल्म छिछोरे सुपरहिट होने के बाद भी कोई अवार्ड जीत पाई.
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे. शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं. टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के दौरान जैसे मुंबई में बारिश हो रही थी, जैसे शहर भी रो रहा है. तेज बारिश की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग भीगते हुए नजर आए. कोरोना की वजह से फिल्मी हस्तियां मास्क और ग्लव्स पहने नजर आए थे. सुशांत के अंतिम संस्कार में एक चौकाने वाली बात सामने आई कि फिल्मी दुनिया से जुड़ी कोई बड़ी हस्ती नजर नहीं आई. सोशल मीडिया पर सुशांत के चाहने वालों की पोस्ट एवं स्टेट्स ट्रेंड कर रहे. फिल्मी दुनिया के लोग ट्वीट के जरीए सुशांत को श्रद्धांजली देते नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










