दरभंगा-अमृतसर के बीच कल से मिलेगी फ्लाइट, जानिये SpiceJet की वन स्टॉप सेवा का टिकट रेट और शेड्यूल

Updated at : 21 Jul 2021 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा-अमृतसर के बीच कल से मिलेगी फ्लाइट, जानिये SpiceJet की वन स्टॉप सेवा का टिकट रेट और शेड्यूल

दरभंगा एयरपोर्ट से कल 22 जुलाई से अमृतसर की वन स्टॉप हवाई सेवा शुरू हो रही है. स्पाइस जेट का विमान भाया मुम्बई होते हुये यात्रियों को अमृतसर तक ले जाएगा. स्पाइस जेट अमृतसर के लिये दो कनेक्टिंग सेवा प्रारंभ कर रहा है. पहला विमान दोपहर 02.30 बजे व दूसरा शाम 04.20 बजे दरभंगा से रवाना होगा.

विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट से कल 22 जुलाई से अमृतसर की वन स्टॉप हवाई सेवा शुरू हो रही है. स्पाइस जेट का विमान भाया मुम्बई होते हुये यात्रियों को अमृतसर तक ले जाएगा. स्पाइस जेट अमृतसर के लिये दो कनेक्टिंग सेवा प्रारंभ कर रहा है. पहला विमान दोपहर 02.30 बजे व दूसरा शाम 04.20 बजे दरभंगा से रवाना होगा. यात्रियों को प्रति टिकट 8312 रूपया देना होगा.

अमृतसर से दरभंगा के लिये 23 जुलाई से स्पाइस जेट का वायुयान उड़ान भरेगा. भाया मुम्बई होते हुये जहाज दरभंगा पहुंचेगा. किराया प्रति टिकट 10407 है. बुकिंग प्रारंभ कर दी गयी है. पहला जहाज दोपहर 02.30 बजे टेक ऑफ करेगा. दो घंटा 50 मिनट के बाद शाम 05.20 बजे मुम्बई पहुंचेगा.

पैसेंजरों को अमृतसर जाने के लिये मुम्बई एयरपोर्ट पर 12 घंटा 20 मिनट प्रतीक्षा करनी पड़ेगी. अगले दिन सुबह 05.40 बजे अमृतसर की फ्लाइट लोग पकड़ेंगे. दो घंटा 35 मिनट के बाद सुबह 08.05 बजे विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. इस यात्रा में कुल 17 घंटा 35 मिनट समय लगेगा.

Also Read: दरभंगा से लद्दाख का सफर हुआ आसान, लेह के लिए SpiceJet की विमान सेवा शुरू, जानिये टिकट का रेट

दूसरी फ्लाइट शाम 04.20 बजे यहां से प्रस्थान करेगी. दो घंटा 50 मिनट बाद शाम 07.10 बजे विमान मुम्बई एयरपोर्ट पहुंचेगा. वहां यात्रियों को 10.30 मिनट बिताना पड़ेगा. अगले दिन मुम्बई से अमृतसर के लिये जहाज सुबह 05.40 बजे रवाना होकर दो घंटा 25 मिनट बाद 08.05 बजे अमृतसर पहुंचेगा. पैसेंजर को कुल 15 घंटा 45 मिनट का समय लगेगा.

अमृतसर से वन स्टॉप फ्लाइट सुबह 08.35 बजे दरभंगा के लिये रवाना होगी. दो घंटा 25 मिनट बाद विमान सुबह 11 बजे मुम्बई पहुंच जायेगी. यात्रियों को दो घंटा 30 मिनट बाद दरभंगा के लिये दोपहर 01.30 बजे दूसरी फ्लाइट लेनी होगी. दो घंटा 20 मिनट बाद दोपहर 03.50 बजे विमान यात्रियों को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. इस यात्रा में सात घंटा 15 मिनट का समय लगेगा.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola