दरभंगा से लद्दाख का सफर हुआ आसान, लेह के लिए SpiceJet की विमान सेवा शुरू, जानिये टिकट का रेट
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jul 2021 7:18 AM
दरभंगा से लेह के बीच हवाई सेवा शुरू की जा रही है. लद्दाख में रहने वाले मिथिलावासियों के साथ वहां पर्यटन के लिहाज से जाने की इच्छा रखने वाले लोगों की यात्रा अब आसान हो जायेगी. स्पाइस जेट एयरलाइन्स 20 जुलाई से इस रूट पर वन स्टॉप हवाई सेवा शुरू कर रहा है.
दरभंगा से लेह के बीच हवाई सेवा शुरू की जा रही है. लद्दाख में रहने वाले मिथिलावासियों के साथ वहां पर्यटन के लिहाज से जाने की इच्छा रखने वाले लोगों की यात्रा अब आसान हो जायेगी. स्पाइस जेट एयरलाइन्स 20 जुलाई से इस रूट पर वन स्टॉप हवाई सेवा शुरू कर रहा है. करीब 04.50 घंटे में लेह से भाया दिल्ली होते हुए यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड कर सकेंगे.
पैसेंजरों को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक घंटा 40 मिनट रुक कर दूसरी फ्लाइट पकड़नी होगी. इस रूट के लिए बुकिंग शुरु हो चुकी है. यात्रियों को प्रति टिकट 7261 रूपये देने होंगे. लेह से जहाज दिल्ली के लिए सुबह करीब आठ बजे पैसेंजरों को लेकर रवाना होगा. डेढ़ घंटा बाद सुबह 09.30 बजे विमान दिल्ली पहुंच जायेगा.
दिल्ली से सुबह 11.10 बजे दरभंगा के लिए दूसरी फ्लाइट मिलेगी, जो यात्रियों को दोपहर 12.50 बजे दरभंगा उतार देगी. यात्रियों के अच्छे रिसपांस को देखते हुए लगातार रुटों का विस्तार किया जा रहा है.
Also Read: बिहार: अब गोपालगंज से भी उड़ेगा हवाई जहाज, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, यूपी को भी मिलेगा फायदा
वहीं बिहार के गोपालगंज जिले के लिये भी खुशखबरी है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने सबेया हवाई अड्डे को रीजनल कनेक्टिविटी योजना ‘उड़े देश का आम नागरिक’ में शामिल कर लिया है. जिले के सबेया हवाई अड्डे को अब उड़ान की मंजूरी मिल गयी है. जिससे गोपालगंज समेत आस-पास के जिलों को भी इसका फायदा मिलेगा.
गोपालगंज से उड़ान का फायदा सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और यूपी के कई जिलों के लोगों को भी मिलेगा. केंद्र सरकार द्वारा हथुआ प्रखंड स्थित इस हवाई अड्डे से उड़ान की मंजूरी देने से बिहार के विकास को और गति मिलेगी. साथ ही नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी भी होगी.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










