ePaper

UP Election 2022: एटा में SP प्रत्याशियों ने साइकिल को हवा में लटकाकर किया प्रचार-प्रसार, मुकदमा दर्ज

Updated at : 07 Feb 2022 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: एटा में SP प्रत्याशियों ने साइकिल को हवा में लटकाकर किया प्रचार-प्रसार, मुकदमा दर्ज

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अलग-अलग तरीके आजमाकर वोट मांग रहे है. आज अलीगढ़ में सपा का चुनाव प्रचार करने के लिए चुनाव चिन्ह साइकिल को दो पेड़ों के बीच रस्सी बांधकर हवा में ही लटका दिया गया.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्याशी और समर्थक चुनाव प्रचार के नए तरीके आजमा रहे हैं, फिर चाहे वह तरीका कितना भी खतरनाक ही क्यों न हो. एटा में सपा का चुनाव प्रचार करने के लिए चुनाव चिन्ह साइकिल को दो पेड़ों के बीच रस्सी बांधकर हवा में ही लटका दिया गया.

साइकिल को हवा में लटकाकर प्रचार

एटा के सकीट क्षेत्र के गांव नगला भोली में सपा समर्थकों ने पेड़ों पर रस्सी बांधकर सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल को साक्षात सड़क के ऊपर लटका दिया. आती-जाती क्षेत्रीय जनता इस साइकिल को देखती और बचके निकल जाती.

ऐसे चुनाव प्रचार पर हुआ मुकदमा

ऐसे हवा में लटकी साइकिल की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस ने तुरंत पहुंचकर साइकिल को नीचे उतरवाया. ऐसे साइकिल को लटकाकर प्रचार करना खतरनाक भी था, कभी भी रस्सी टूट सकती थी और साइकिल राहगीर के ऊपर गिर सकती थी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया और अज्ञात की तलाश में जुटी है.

Also Read: UP Election 2022: अलीगढ़ में इस बार पिंक बूथ पर मतदान करेंगी महिलाएं, 35 बूथ तैयार
अलीगढ़ में जूता चुनाव चिन्ह को गले में लटकाकर हो रहा प्रचार

अलीगढ़ की शहर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पंडित केशव देव को जूता चुनाव चिन्ह मिला. तो उन्होंने जूतों की माला बनवाकर अपने गले में ही पहन ली और जूतों को गले में लटका कर वह वोट मांग रहे हैं. प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे, चाहे वह कितना भी अटपटा क्यों ना लगे.

Also Read: ‘BJP को जनता नहीं, वोट से मतलब’, कोरोना खतरे के बीच चुनाव टालने के सवाल पर बोले ओम प्रकाश राजभर

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola