ePaper

Rhea Kapoor Wedding: मांग में सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत दिखी रिया, अनिल कपूर ने शादी में जमकर बांटी मिठाई,VIDEO

Updated at : 15 Aug 2021 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Rhea Kapoor Wedding: मांग में सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत दिखी रिया, अनिल कपूर ने शादी में जमकर बांटी मिठाई,VIDEO

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी कर ली. कपल की शादी में अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर भी शामिल हुए. दोनों की शादी की तसवीरें और वीडियोज धीरे-धीरे सामने आ रहे है.

विज्ञापन

Rhea Kapoor Wedding: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध गई. शादी के बाद कपल की कई तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है. रिया और करण ने अपने करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच शादी की. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनिल पैपराजी को मिठाई बांटते हुए दिख रहे है.

फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर तसवीर पोस्ट की है, जिसमें रिया कपूर और करण बूलानी एक गाड़ी में साथ में नजर आए. रिया की मांग में सिंदूर लगा हुए दिखा औऱ कपल रेड आउटफिट में नजर आए. बता दें कि रिया और करण एक-दूसरे को 13 साल से डेट कर रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CSj6UexsvWM/
https://www.instagram.com/p/CSj7Kn1qq_X/

दोनों की शादी का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अनिल कपूर पैपराजी को मिठाई बांट रहे है. बेटी की शादी में एक्टर ने नीले रंग का कढ़ाईदार कुर्ता और धोती पहना था. वीडियो में एक्टर कह रहे है, दिल से दे रहे है, आशीर्वाद दो. आप लोगों का गुड विशेज, आप लोगों की विशेज, धन्यवाद. जैसे सोनम को आपने विश किया, आज रिया को विश कीजिए.

https://www.instagram.com/p/CSj75pQB3VS/

अपनी बहन रिया की शादी में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहुजा के साथ पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने अनारकली सूट पहने बेहद खूबसूरत दिखाई दी. इसके अलावा शादी में उनके कजिन अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर भी शामिल हुए. वहीं, शनाया कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर, मसाबा गुप्ता, कुणाल रावल भी स्पॉट किए गए.

https://www.instagram.com/p/CSj4X7CKuZ1/
https://www.instagram.com/p/CSjy2K0qJ9V/

बता दें कि फिल्म आयशा के दौरान रिया औऱ करण की मुलाकात हुई थी. इस फिल्म में करण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. वहीं, कपल अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करते रहते है. साथ ही खुलकर प्यार का इजहार भी करते है.

Also Read: Anupama फेम रुपाली गांगुली से जब बाइकसवारों ने किया था बदतमीजी, वजह जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola