CBSE री-ईवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक, 2 मिनट में भेजी गई 15 लाख हिट्स

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

CBSE Revaluation Portal: सीबीएसई बोर्ड के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बोर्ड की साइबर सिक्योरिटी टीम ने जानकारी दी है कि री-ईवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर साइबर हमले की कोशिश की गई.

विज्ञापन

CBSE Revaluation Portal: सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक, री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिलहाल एक समय में 8,000 से ज्यादा यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है. आज दोपहर 3 बजे तक 16,000 से अधिक छात्र अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर चुके थे. हालांकि, कुछ साइबर हमलावरों ने वेबसाइट को बाधित करने की कोशिश की.

विज्ञापन

CBSE Revaluation Portal पर साइबर अटैक

सीबीएसई बोर्ड ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि बड़ी संख्या में छात्र पोर्टल का उपयोग कर रहे थे, तभी कुछ शरारती तत्वों ने वेबसाइट को प्रभावित करने की कोशिश की. सबसे हालिया हमले में डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक करने का प्रयास किया गया.

इस दौरान महज 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर करीब 15 लाख हिट्स भेजी गईं. इसके अलावा एक लाख से अधिक बार अनधिकृत तरीके से फाइलों तक पहुंचने की कोशिश भी की गई. हालांकि साइबर सुरक्षा टीम ने इन प्रयासों को समय रहते पहचान लिया और पोर्टल को सुरक्षित बनाए रखा.

पोर्टल पर हुए कई बदलाव

CBSE ने बताया कि छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कई सुधार किए गए हैं. सबसे अहम बदलाव सेशन टाइम लिमिट को बढ़ाने का है. इससे छात्रों को फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के लिए अधिक समय मिलेगा.

यह भी पढ़ें: शुरू हो गया CBSE 12वीं री-चेकिंग प्रोसेस, जानें कितनी लगेगी फीस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola