Sheetala Ashtami 2023: शीतला अष्टमी के दिन लगाया जाता है बासी खाने का भोग, ये है वजह

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Mar 2023 7:20 AM

विज्ञापन

Sheetala Ashtami 2023: उदयातिथि के अनुरूप ही शीतला सप्तमी आज 14 मार्च की है. इस दिन शीतला माता को सुबह 06.31 बजे से शाम 06.29 बजे पूजा जा सकेगा. वहीं शीतला अष्टमी 15 मार्च यानी कल है. देश के कुछ स्‍थानों पर इस त्‍योहार को बासौड़ा कहते हैं.जो कि बासी भोजन का भोग लगाने के कारण कहा जाता है.

विज्ञापन

Sheetala Ashtami 2023:  मां दुर्गा के अनेक रूप है, और उन्हीं में से एक रूप है देवी शीतला माता का. माता शीतला आरोग्य और शीतलता प्रदान करने वाली देवी है. शीतलाष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सुख की प्राप्ति होती है, और वह सदैव निरोग रहता है. जिस तरह मां काली ने राक्षसों का नाश किया था, ठीक उसी तरह से मां शीतला देवी व्यक्ति के अंदर छिपे रोग रूपी असुर का नाश करती हैं.

शीतला अष्टमी   तिथि और शुभ मुहूर्त

इस बार चैत्र मास के कृष्‍ण पक्ष की सप्‍तमी तिथि पर यानि की शीतला सप्तमी तिथि 13 मार्च 2023 की रात 9:27 मिनट से शुरू हो चुकी है और इसका समापन आज 14 मार्च 2023 की रात 8: 22 मिनट पर माना जाएगा.  उदयातिथि के अनुरूप ही शीतला सप्तमी आज 14 मार्च की है. वहीं शीतला अष्टमी 15 मार्च यानी कल है. इस दिन शीतला माता को सुबह 06.31 बजे से शाम 06.29 बजे पूजा जा सकेगा.

उत्‍तर भारत में कहा जाता है बासौड़ा

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान व मध्‍य प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर इस त्‍योहार को बासौड़ा कहते हैं.जो कि बासी भोजन का भोग लगाने के कारण कहा जाता है.इस त्‍योहार को मनाने के लिए लोग सप्‍तमी की रात को बासी भोजन तैयार कर लेते हैं और अगले दिन देवी को भोग लगाने के बाद ही ग्रहण करते हैं.कहीं पर हलवा पूरी का भोग तैयार किया जाता है तो कुछ स्‍थानों पर गुलगुले बनाए जाते हैं.गन्‍ने के रस की बनी खीर का भोग भी लगाया जाता है.ये सभी व्‍यंजन सप्‍तमी की रात को तैयार कर लिए जाते हैं और इनका अष्‍टमी का भोग लगाया जाता है.

ऐसे करें शीतला माता की पूजा

इस दिन से सूर्य के एक दम ऊपर आ जाने से गर्मी बढ़ जाती है इसलिए सुबह जल्दी उठकर ठंडे पानी से स्नान करें.पानी में गंगाजल अवश्य डालें.

नारंगी रंग के वस्त्र पहनें

पूजा की थाली तैयार करें – थाली में दही, पुआ, रोटी, बाजरा, सप्तमी को बने मीठे चावल, नमक पारे और मठरी रखें.वहीं दूसरी थाली में आटे से बना दीपक, रोली, वस्त्र, अक्षत, मोली, होली वाली बड़कुले की माला, सिक्के और मेहंदी रखें और साथ में ठंडे पानी का लोटा रखें.
नीम के पेड़ में जल चढ़ाएं और घर के मंदिर में शीतला माता की पूजा करें और दीपक को बिना जलाए ही घर के मंदिर में रखें.सभी चीजों का भोग लगाएं.

  • घर में पूजा के बाद दोपहर करीब 12 बजे शीतला माता के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें.पहले माता को जल चढ़ाएं, रोली और हल्दी का टीका करें, मेहंदी, रोली और वस्त्र अर्पित करें. बासी खाने का भोग लगाएं और कपूर जलाकर आरती करें और ऊं शीतला मात्रै नम: मंत्र का जाप करें.

  • इसके बाद जहां होलिक दहन हुआ था वहां पूजा करें.

  • अगर पूजन सामग्री बच जाए तो उसे किसी गाय या ब्राह्मण को दे दें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola