Sharad Purnima 2022: आज है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, इस विधि से करें पूजा, मिलेगा शुभ फल

Sharad Purnima 2022: पंचांग के अनुसार इस बार शरद पूर्णिमा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की 9 अक्टूबर रविवार सुबह 3 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है. इस दिन चंद्रदेव अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत बरसाते हैं और यही वजह है कि इस रात चंद्रमा के दर्शन करना अत्यंत लाभदायक होता है.
Sharad Purnima 2022: आज यानी 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जा रहा है. आश्विन मास में आने वाली पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहा जाता है और इसे कोजागर पूर्णिमा या कोजागर पूजा के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस दिन चंद्रदेव अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत बरसाते हैं और यही वजह है कि इस रात चंद्रमा के दर्शन करना अत्यंत लाभदायक होता है और उनकी पूजा करने से जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है.
पंचांग के अनुसार इस बार शरद पूर्णिमा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की 9 अक्टूबर रविवार सुबह 3 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है. इसका समापन 10 अक्टूबर रविवार सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. हिन्दू पंचाग के अनुसार पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 9 अक्टूबर को होगा इस दिन ही पूर्णिमा होगी और 9 तारीख की रात चंद्रमा की छाया में खीर रखी जाएगी.
कहते हैं शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा धरती के बहुत करीब होता है. इस दिन मध्यरात्रि में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण कर अपने भक्तों की दुख-तकलीफें दूर करती हैं. धन-दौलत लाभ के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है साथ ही रात में खुले आसमान के नीचे खीर रखने का विधान है.
इस साल शरद पूर्णिमा पर काफी खास संयोग बन रहा है इस दिन वर्धमान के साथ धुव्र योग बन रहा है। इसके साथ उत्तराभाद्र और रेवती नक्षत्र बन रहा है. ऐसे में शरद पूर्णिमा का दिन काफी खास है.
शरद पूर्णिमा के दिन फल और जल का सेवन करके व्रत रखा जा सकता है. इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. इस दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. शरद पूर्णिमा के दिन व्रत कथा अवश्य सुननी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










