ePaper

NCB ने शाहरुख के बेटे आर्यन को किया गिरफ्तार, स्पेन में पठान की होनेवाली शूटिंग रद्द कर सकते हैं सुपरस्टार!

Updated at : 03 Oct 2021 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
NCB ने शाहरुख के बेटे आर्यन को किया गिरफ्तार, स्पेन में पठान की होनेवाली शूटिंग रद्द कर सकते हैं सुपरस्टार!

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई ड्रग भंडाफोड़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद शनिवार रात एनसीबी द्वारा भंडाफोड़ की गई रेव पार्टी के सिलसिले में आर्यन से पूछताछ की थी.

विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई ड्रग भंडाफोड़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद शनिवार रात एनसीबी द्वारा भंडाफोड़ की गई रेव पार्टी के सिलसिले में आर्यन से पूछताछ की थी. इस पार्टी में शामिल 13 लोगों में से 8 लोग को एनसीबी ने अपने हिरासत में लिया है. शाहरुख खान जो अपनी आने वाली फिल्म पठान के लिए दीपिका पादुकोण के साथ एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग के लिए स्पेन जाने वाले थे, फिलहाल शूटिंग को स्थगित या कैंसल किया जा सकता है.

क्रूज शिप पर एनसीबी के छापे में आर्यन खान के शामिल होने से कई बॉलीवुड सितारों को झटका लगा है. आर्यन हमेशा से एक बहुत ही निजी शख्स रहे हैं और उन्हें शायद ही कभी किसी बड़ी पार्टी में शिरकत करते देखा गया है. वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं. सूत्र बताते हैं कि शाहरुख एनसीबी के अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि उन्हें हर तरह की जानकारी मिल सके.

शाहरुख खान आने वाले दिनों में उनकी फिल्म पठान के लिए दीपिका पादुकोण के साथ एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग के लिए स्पेन के लिए रवाना होने वाले थे. अगर आर्यन खान का मामला कुछ दिन और खिंचता है तो वह शूट भी टाल दिया जाएगा. परिवार के एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, “यह बहुत कम संभावना है कि शाहरुख बाहर आकर कोई बयान देंगे. एनसीबी के अधिकारियों के बयान पर अपना पक्ष रखने के बाद बहुत सारे कानूनी विकल्प हैं जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं.”

Also Read: दो हफ्तों से चल रही थी रेड की तैयारी, कई तरह की सूचनाएं पहले से एकत्रित कर रही थी एनसीबी की टीम

आर्यन, संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया और चंकी पांडे के बेटे अहान जैसे इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा के साथ दोस्त हैं. उनके ज्यादातर दोस्त यूएस और यूके से हैं जहां उन्होंने पढ़ाई की थी. उनका कोई भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी किड फ्रेंड फिलहाल किसी से बात नहीं कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola