Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में बच्चों के विवाद में फायरिंग, चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Mar 2022 5:23 PM
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के सिधौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बच्चों के खेलने के दौरान विवाद हो गया. इससे दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट के बाद फायरिंग हो गई, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो हो गई.
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह बच्चों के विवाद में फायरिंग हो गई. फायरिंग में चाचा और भतीजे की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मगर, इससे गांव में तनाव का माहौल है.
शाहजहांपुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर में शुक्रवार सुबह बच्चों के खेलने के दौरान विवाद हो गया. इसमें दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट के बाद फायरिंग हो गई. मोहम्मद उमर पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी. राइफल की गोली उमर के पेट में लगते हुए पार हो गई. उनके भाई ताज मोहम्मद के पैर में भी गोली लग गई.
Also Read: Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में चुनाव के बाद गैंगवार, गोलीबारी में सपा समर्थक की हत्या, BJP नेता घायल
उमर के चाचा शब्बन को फायरिंग में दो गोलियां लगी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मोहम्मद उमर की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई. फायरिंग में ताज मोहम्मद घायल हैं. फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसपी एस. आनंद समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया.
Also Read: Suresh Kumar Khanna: सुरेश कुमार खन्ना का ‘गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज होगा नाम, जानें वजह
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर तलाश शुरू कर दी गई है. मगर, खबर लिखे जाने तक आरोपी हाथ नहीं आए हैं.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










