School Closed News: बंगाल में कोरोना का तांडव, राज्य में कल से सभी स्कूल बंद, जून के बाद बोर्ड परीक्षा पर फैसला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2021 1:36 PM
School Closed News: राज्य सरकार के तहत आने वाले सभी स्कूलों को आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. राज्य सरकार ने समर वैकेशन के तहत इन स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि कोरोना के तेजी से बढ़ते केस को देखते हुए इस साल समर वैकेशन पहले लागू कर दिया गया है.
पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार से सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है. शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि बंगाल में अब बोर्ड एग्जाम की तारीख भी आगे बढ़ाई जा सकती है. राज्य में पिछले 24 घंटे में करीब 8400 नए केस मिले हैं.
बांग्ला मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार के तहत आने वाले सभी स्कूलों को आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. राज्य सरकार ने समर वैकेशन के तहत इन स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि कोरोना के तेजी से बढ़ते केस को देखते हुए इस साल समर वैकेशन पहले लागू कर दिया गया है. वहीं बोर्ड एग्जाम के बारे में जून में फैसला किया जाएगा
जनवरी में स्कूल खोलने का दिया था आदेश- बता दें कि कोरोना संक्रमण के बाद बंगाल में शिक्षा विभाग ने कक्षा 9-12 तक के स्कूलों को जनवरी से खोलने का आदेश दिया था, लेकिन अब फिर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है. वहीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकता है.
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में बंगाल में कोरोना से 8,419 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है. रविवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में 46,074 नमूनों की जांच हुई हैं. अब तक 6,59,927 लोग संक्रमित हो चुके हैं. 24 घंटे में 4,053 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसी के साथ स्वस्थ होनेवाले लोगों की संख्या बढ़ कर 5,99,721 हो चुकी है. प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 49,638 हो चुकी है, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं अब तक 10,568 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य का रिकवरी रेट घट कर 90.88% पहुंच चुका है.
Also Read: Bengal Election 2021: बंगाल के इन दो सीटों पर 13 मई को होगा मतदान, जानें वजह
Posted By: Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










