ePaper

सारा अली खान ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, फैंस पूछ रहे ऐसा सवाल

Updated at : 07 Sep 2020 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
सारा अली खान ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर, फैंस पूछ रहे ऐसा सवाल

sara ali khan shares beautiful and gorgeous photo actress look viral on social media fans says this bud: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से भी वह चर्चा में रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन तसवीरों में सारा खूबसूरत वादियों में पोज देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Sara Ali Khan Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से भी वह चर्चा में रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन तसवीरों में सारा खूबसूरत वादियों में पोज देती नजर आ रही हैं. उनका लुक काफी अलग लग रहा है. उनकी तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

इस तसवीर को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्‍शन में लिखा,’ 2020 से छुपा रहा…’ इस तसवीर में वह आकाश में उड़ते बादलों को निहार रही हैं. उन्‍होंने गॉगल्‍स के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. इस तसवीर पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CE09annp54Q/

एक यूजर ने लिखा,’ ओ रब्‍बा मैं तो मर गया ओए…’ एक यूजर ने पूछा,’ ये जगह कहां है सारा जी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक यूजर ने लिखा,’ आप गोवा है मैम हमें पता है, क्‍या आपसे मुलाकात हो सकती है.’ कई यूजर ने आग और ब्‍यूटीफुल वाले इमोजी शेयर किये हैं.

https://www.instagram.com/p/CEQ4BQapeVp/

गौरतलब है कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया गया था. वहीं, फिल्मों की बात करें तो सारा उनकी पिछली फिल्‍म ‘लव आज कल 2’ थी जिसमें सारा अभिनेता कार्तिक आर्यन संग दिखी थी. फिल्‍म में सारा अली खान और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा नजर आए थे.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: इस डर से कार्तिक को नायरा से नहीं मिलने देगी छोरी, आयेगा बड़ा ट्विस्‍ट

बताते चलें कि सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. इसके अलावा, सारा अली खान जल्द ही ‘अतरंगी रे’ में भी नजर आयेंगी. आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और साउथ सुपर सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola