समस्तीपुर में डूबने से मां सहित तीन बच्चों की मौत, एक बच्चे को बचाने में डूब गए सभी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2022 3:27 PM
एक महिला अपने बच्चों के साथ रक्षाबंधन के मौके पर मायके हाई थी. जहां वो शनिवार को सुबह अपने बच्चों के साथ शौच के लिए तालाब के पास गई थी. जहां एक एक कर सभी तालाब में डूब गए और उनकी वही मृत्यु हो गई.
समस्तीपुर जिले के एक तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई है. डूबने वालों में एक मां और उसके तीन बच्चे हैं. यह मामला चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत अंतर्गत श्रीनाथ पारन गांव का है जहां मां और बच्चे सभी शौच करने तालाब के पास गए थे. जहां एक बच्चा तालाब में डूबने लगा जिसे बचाने के चक्कर में सभी डूब गए.
इस घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तो सभी हड़बड़ी में वहां मौके पर पहुंचे और सभी शवों को मिलकर तालाब से बाहर निकाला. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. एक की परिवार के चार लोगों की मृत्यु से इलाके का माहौल गमगीन बना हुआ है. डूब कर मरने वालों की पहचान चंपा देवी (30 वर्ष) और उसके बच्चों आंचल कुमारी (12 वर्ष), गौतम कुमार (10 वर्ष) और काजल (8 वर्ष) के रूप में हुई है.
श्रीनाथ पारन गांव में महिला का मायका था. 14 वर्ष पहले महिला की शादी बेलसंडी निवासी रंजीत दास के साथ हुई थी. वह अपने ससुराल से रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके आई थी जहां यह दुर्घटना हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला चंपा देवी शनिवार की सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई. तभी एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा. उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चों और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली. इसके बाद एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए.
Also Read: तेजस्वी यादव की पत्नी की सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा, जानिए राजश्री यादव की पांच बड़ी बातें
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










