टुसू की खरीदारी कर बाइक से लौट रहे थे घर, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल, हिरासत में ड्राइवर, ट्रक जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2023 10:41 PM
जानकारी के अनुसार बाइक सवार परिवार टुसू पर्व की खरीददारी कर कोलेबिरा की ओर आ रहा था. तभी मुड़िया के पास घुमावदार मोड़ पर आगे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी.
गम्हरिया. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया में गुरुवार की शाम ट्रक ने बाइक (जेएच 05 एके 5416) को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक पर सवार एक महिला व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार एक पुरुष व दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर पहुंचे 20 सूत्री प्रखंड सदस्य मो जुबेर ने इसकी सूचना सरायकेला थाना व एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो पायी है.
हिरासत में ड्राइवर, ट्रक जब्त
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार परिवार टुसू पर्व की खरीददारी कर कोलेबिरा की ओर आ रहा था. तभी मुड़िया के पास घुमावदार मोड़ पर आगे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया.
महिला एवं सात साल की बच्ची की मौत
सरायकेला-कांड्रा सड़क पर मुड़िया के समीप सड़क पर दुर्घटना हुई है. महिला व एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना देर शाम की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपती अपने दो बच्चों के साथ कोलेबिरा की ओर जा रहे थे. तेज गति से टाटा की ओर से आ रहे ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया. मृतकों में एक सात वर्षीया बच्ची व एक 35 वर्षीया महिला शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










