Jharkhand News: सरायकेला में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Updated at : 17 May 2022 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: सरायकेला में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

सरायकेला में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद सभी को सदर अस्पताल लाया गया तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी के मुताबिक बृजेश राणा, धुला सिंह और पिंटू कारजी एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा टोल ब्रिज की ओर कुछ काम से गये थे. वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गयी.

घटना के बाद सभी को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बृजेश राणा को मृत घोषित कर दिया. जबकि पिंटू कारजी और धुला सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जहां पिंटू की इलाज के दरम्यान मौत हो गयी. जबकि धुला सिंह की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.

Also Read: Jharkhand News: सरायकेला में युवक की सड़क हादसे में मौत, शादी समारोह से लौट रहा था घर

बता दें कि बृजेश राणा सरायकेला मुख्य मार्केट में फल की दुकान चलाता था. जबकि धुला गुपचुप ठेला लगता है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है मृतक बृजेश राणा के दो भाई हैं. जिसकी शादी 5 वर्ष पूर्व ही हुई थी. उनकी 4 साल की बेटी व 3 वर्ष का बेटा है. जबकि पिंकू कारजी पान की दुकान चलाता था. वह दो भाईयों में सबसे बड़ा था. उनका 3 साल का बेटा है

रिपोर्ट- प्रताप मिश्रा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola