बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, 5 घायल

बिहार के औरंगाबाद जिला से सड़क हादसे का एक मामला सामने आया है. ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हुई है. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. मामला औरंगाबाद शहर के जसोइया मोड़ के समीप का है जहां एक ट्रक व स्कॉर्पियो के बीच टक्कर में गई. घटना शुक्रवार देर रात की है.

दुर्घटना में गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के कविसा गांव के 28 वर्षीय युवक अरबाज खान की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पासवान, बृहसपत पासवान, रमेश चंद्रवंशी सहित पांच लोग घायल हो गए. जानकारी मिली कि सभी कुड़िया गांव के बिंदेश्वर यादव के पुत्र प्रिंस कुमार की बारात में शामिल होने रोहतास के बिक्रमगंज गए थे.
जानकारी के मुताबिक, रात्रि में लौटने के दौरान बारातियों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. और हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इधर नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए