Jio का यह रिचार्ज प्लान है जबरदस्त, 250 रुपये से कम में मिलते हैं कॉलिंग से लेकर डेटा बेनिफिट्स

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 04 Jan 2024 8:59 AM

विज्ञापन

Reliance Jio Rs 249 Recharge Plan - अगर आप जियो ग्राहक हैं और इस समय अपने लिए एक बजट प्लान की तलाश में हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होगी आज हम आपको जियो के 249 रुपये वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Reliance Jio Rs 249 Plan: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूदा हैं. इनमें आपको शॉर्ट टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स से लेकर एनुअल रिचार्ज प्लान्स तक के ऑप्शंस देखने को मिल जाएंगे. ग्राहक इनमें से अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी ऑप्शन चुन सकते हैं. आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कीमत 250 रुपये से कम है और इसके साथ आपको कई तरह के बेनिफिट्स देखने को मिल जाते हैं. तो चलिए इस प्लान के बारे में डीटेल से जान लेते हैं.

undefined

जियो का 249 रुपये वाला प्लान क्यों है खास: अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर जियो के इस प्लान में ऐसा क्या खास है तो बता दें इस प्लान के साथ आपको 23 दिनों की वैलिडिटी तो मिल ही जाती है लेकिन, इसके इसके साथ ही आपको कॉलिंग और डेटा का भी फायदा मिल जाता है. चलिए इस प्लान के साथ आने वाले बेनिफिट्स के बारे में डीटेल से जानते हैं.

undefined

जियो के 249 रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले डेटा बिनफिट्स: आपकी जानकारी के लिए बता दें जियो के इस प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन के हिसाब से 2GB डेटा का फायदा मिलता है. इसका मतलब है कि वे 23 दिनों के लिए 46GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

undefined

मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा: अगर आप जियो के इस प्लान से रिचार्ज कराते हैं तो कंपनी आपको जियो वेलकम ऑफर के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने का भी मौका दे रही है. इस ऑफर का फायदा आप तब उठा सकते हैं जब आपके पास एक 5G स्मार्टफोन है और आप 5G इनेबल एरिया में रहते हैं.

undefined

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा: अगर आप जियो के इस रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो इसके साथ आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कालिंग के साथ प्रतिदिन के हिसाब से 100SMS की सुविधा दी जाती है.

undefined

इन ऐप्स का मिलेगा सब्सक्रिप्शन: अगर आप जियो के इस प्लान से रिचार्ज करते हैं तो कंपनी आपको JioTV, Jio Cinema और Jio Cloud जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दे रही है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola