आलिया भट्ट संग डेटिंग के पहले दिन से ही बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे रणबीर कपूर, खुद किया खुलासा

रणबीर कपूर इन-दिनों अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी है. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वो और आलिया भट्ट डेटिंग के पहले दिन से ही बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, फैंस कपूर जूनियर के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आलिया इस समय लंदन में अपने हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर रणबीर अपनी आगामी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म में रणबीर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. अब एक्टर ने इंटरव्यू में अपने बच्चे को लेकर कई खुलासे किए हैं.
रणबीर कपूर ने बाजार इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने फैमिली प्लानिंग को लेकर बातचीत की. आलिया भट्ट के साथ बच्चा होने के बारे में बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा कि वह और आलिया पहले दिन से बच्चे पैदा करने के बारे में बात कर रहे हैं, जब वे मिले और प्यार हो गया. रणबीर ने खुलासा किया कि वह और उनकी पत्नी हमेशा से बच्चे चाहते थे. इसके अलावा, वेक अप सिड अभिनेता ने कहा, “जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए … मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं, मैं इंतजार नहीं कर सकता.”
रणबीर कपूर का एक वीडियो सेलिब्रेटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने भी शेयर किया. इसमें फोटोग्राफर उनकी वैनिटी वैन के बाहर दिख रहे है. इस दौरान पैपराजी उन्हें ‘डैड-टू-बी’ कहा और उन्हें बधाई दी. इसपर रणबीर ने उनसे कहा कि, “तू चाचा बन गया, तू मामा बन गया. यह वीडियो इस बात का सबूत है कि एक्टर वाकई में क्लाउड 9 में है.
https://www.instagram.com/p/CfrDYkqlvS4/
Also Read: रणबीर कपूर को पैपराजी ने बधाई देते हुए कहा- ‘डैड-टू-बी’, तो एक्टर ने तुरंत कह दी ये बात, VIDEO VIRAL
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर शमशेरा की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसके बाद उनके पास आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन के साथ ब्रह्मास्त्र है. रणबीर कुछ हफ्ते पहले श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की रोम-कॉम की शूटिंग के लिए स्पेन में थे. आलिया भट्ट की बात करें तो वह इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही हैं. उनके हाथ में रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है और पति रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




