Pro Kbaddi League: गुजरात जायंट्स और यू मुंबा का मुकाबला ड्रॉ, प्वाइंट टेबल में भारी नुकसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2022 10:18 PM
यू मुंबा की ओर से रेडर वी अजित ने 8 प्वाइंट बनाये. जबकि रेडर अभिषेक सिंह ने 4, अजिंक्य ने 3, रिंकू ने 5, जबकि हरेंद्र ने 2 प्वाइंट बनाये.
प्रो कबड्डी लीग (Pro Kbaddi League) के 8वें सीजन के 63वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants ) और यू मुंबा (U Mumba ) की टीमें आमने-सामने हुईं. जिसमें दोनों टीमों ने 24-24 प्वाइंट बनाये. जिससे मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. मुकाबला बराबरी पर रहने से प्वाइंट टेबल में गुजरात को भारी नुकसान उठाना पड़ा. गुजरात की टीम 23 अंक लेकर 10वें स्थान पर पहुंच गयी. जबकि यू मुंबा को भी नुकसान उठाना पड़ा. लगातार दो ड्रॉ के बाद यू मुंबा 31 प्वाइंट लेकर 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है.
यू मुंबा की ओर से रेडर वी अजित ने 8 प्वाइंट बनाये. जबकि रेडर अभिषेक सिंह ने 4, अजिंक्य ने 3, रिंकू ने 5, जबकि हरेंद्र ने 2 प्वाइंट बनाये. दूसरी ओर गुजरात की ओर से अजय कुमार ने 7 और राकेश नरवाल ने सबसे अधिक 6 प्वाइंट बनाये.
Also Read: Pro Kbaddi League: दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 32-29 से हराया, विजय का ऑलराउंडर प्रदर्शन
पहले हाफ में गुजरात जायंट्स ने तीन अंकों की बढ़त बना लिया था. पहले हाफ में गुजरात का स्कोर 13 और यू मुंबा का स्कोर 10 था. जबकि दूसरे हाफ में यू मुंबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 प्वाइंट बनाकर मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही.
दूसरे हाफ में गुजरात का प्रदर्शन उतना ठीक नहीं रहा और केवल 11 प्वाइंट ही बना पाये. दूसरे हाफ में गुजरात ने 6 और यू मुंबा ने 8 रेडर प्वाइंट बनाये. जबकि गुजरात ने 4 टेकल प्वाइंट और यू मुंबा ने 6 टेकल प्वाइंट बनाये.
गुजरात के लिए मौजूदा टूर्नामेंट उतना खास नहीं रहा. अबतक टीम ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें केवल दो मैच में ही उसे जीत मिल पायी है. दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा और 5 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. दूसरी ओर यू मुंबा के लिए टूर्नामेंट मिला-जुला रहा है. अबतक टीम ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 में जीत और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा. जबकि यू मुंबा ने भी 5 मैच ड्रॉ खेले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










