ePaper

Pro Kbaddi League: दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 32-29 से हराया, विजय का ऑलराउंडर प्रदर्शन

Updated at : 18 Jan 2022 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kbaddi League: दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 32-29 से हराया, विजय का ऑलराउंडर प्रदर्शन

दिल्ली की जीत में ऑलराउंडर विजय की बड़ी भूमिका रही है. विजय ने दिल्ली के लिए 9 प्वाइंट बनाये. जबकि ऑलराउंडर संदीप नरवाल ने 8 अंक अपनी टीम के लिए बनाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kbaddi League) सीजन 8 के 62वें मुकाबले में दबंग दिल्ली (Dabang Delhi ) ने पटना पाइरेट्स (Patna Pirates ) को 29 के मुकाबले 32 प्वाइंट से हराया. पटना को हराकर दबंग दिल्ली ने 42 प्वाइंट लेकर नंबर वन पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. जबकि पटना की टीम हारकर भी 40 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

दिल्ली की जीत में ऑलराउंडर विजय की बड़ी भूमिका रही है. विजय ने दिल्ली के लिए 9 प्वाइंट बनाये. जबकि ऑलराउंडर संदीप नरवाल ने 8 अंक अपनी टीम के लिए बनाये. रेडर आशु मलिक ने 3, जीवा कुमार, कृष्णा और मनजीत ने दो-दो प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को 50-40 से हराया, प्रदीप नरवाल और सुरेंद्र गिल का धमाका

दूसरी ओर पटना की ओर से रेडर सचिन ने 5, नीरज कुमार ने 4, कप्तान प्रशांत कुमार ने 6, गुमान सिंह ने 4, मोहम्मदरेजा चियानेह ने तीन प्वाइंट बनाये.

दिल्ली ने पहले ही हाफ में पटना पर अच्छी बढ़‍त बना ली. पहले हाफ में दिल्ली ने 19 और पटना ने 10 प्वाइंट बनाये. जिसमें दिल्ली ने पटना को एक बार ऑल आउट भी किया.

Also Read: Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स की यू मुंबा पर धमाकेदार जीत, 43-23 से हराया

दूसरे हाफ में पटना पाइरेट्स की टीम ने शानदार वापसी की, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पायी. दूसरे हाफ में पटना ने 19 और दबंग दिल्ली ने 13 प्वाइंट बनाये. दूसरे हाफ में पटना ने दिल्ली को एक बार ऑल आउट भी किया.

प्वाइंट टेबल की बात करें तो पहले स्थान पर मौजूद दबंग दिल्ली की टीम के अबतक 11 मैच खेलकर 7 में जीत और दो मैच में हार के बाद 42 प्वाइंट हैं. वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद पटना पाइरेट्स की टीम 11 मैचों में 7 जीत और 3 हार के बाद 40 प्वाइंट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola