ePaper

विकसित भारत का विकसित रेलवे 2047: पीएम मोदी ने झारखंड को दी ये सौगातें, जानें क्या होंगे फायदे

Updated at : 27 Feb 2024 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत का विकसित रेलवे 2047: पीएम मोदी ने झारखंड को दी ये सौगातें, जानें क्या होंगे फायदे

लोकसभा के आम चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को 600 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं की सौगात दी. प्रधानमंत्री ने सोमवार (26 फरवरी) को ‘विकसित भारत का विकसित रेल 2047’ के तहत झारखंड के 18 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी.

विज्ञापन

लोकसभा के आम चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को 600 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं की सौगात दी है. प्रधानमंत्री ने सोमवार (26 फरवरी) को ‘विकसित भारत का विकसित रेल 2047’ योजना के तहत झारखंड के 18 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. योजना के तहत झारखंड में 44 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास भी बनेंगे.

पीएम मोदी की ‘विकसित भारत का विकसित रेल 2047’ योजना

‘विकसित भारत का विकसित रेल 2047’ योजना के तहत रांची रेल मंडल के 14 स्टेशनों का उन्नयन होगा. 9 सड़क ऊपरी पुल/सब-वे/लो हाइट सबवे का शिलान्यास किया गया. 3 सड़क ऊपरी पुल/सब-वे/लो हाइट सबवे का लोकार्पण भी पीएम मोदी ने किया. पीएम मोदी ने झारखंड को भारतीय रेलवे से जुड़ी ये सौगातें विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी.

झारखंड को मिलीं ये सौगातें

  • रांची मंडल के 14 स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा.
  • धनबाद रेल मंडल की 20 योजनाओं का पीएम मोदी ने उद्घाटन और शिलान्यास किया.
  • लोहरदगा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया.
  • सरायकेला-खरसावां के बुरुडीह आरओबी का ऑनलाइन उद्घाटन पीएम मोदी ने किया.
  • जमशेदपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

चक्रधरपुर मंडल में 11 स्टेशनों, 40 परियोजनाओं का शिलान्यास

चक्रधरपुर रेल मंडल के 11 स्टेशनों व 40 परियोजनाओं का पीएम मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया. चक्रधरपुर में एडीआरएम की अध्यक्षता में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ. इस अवसर पर रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.

Also Read : अमृत भारत स्टेशन योजना: रांची मंडल के 14 स्टेशन होंगे अपग्रेड, PM Modi कल करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

झारखंड में 27 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में कुल 27 स्टेशनों को शामिल किया गया है. इनका पुनर्विकास किया जाएगा. जिन स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:-

  • टाटानगर
  • चक्रधरपुर
  • गोड्डा
  • डंगवापोसी
  • चाईबासा
  • गम्हरिया
  • सीनी
  • दुमका
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • विद्यासागर
  • बड़ाजामदा जंक्शन
  • हैदरनगर
  • मोहम्मदगंज
  • बालसिरिंग
  • बानो
  • गंगाघाट
  • बासुकिनाथ
  • लोहरदगा
  • रामगढ़ कैंट
  • ओरगा
  • गोविंदपुर रोड
  • टाटीसिल्वे
  • मूरी जंक्शन
  • सिल्ली
  • शंकरपुर
  • नामकुम

पुनर्विकास के बाद स्टेशनों पर होंगी ये सुविधाएं

  • स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा.
  • स्टेशनों पर रूफ प्लाजा बनेगा.
  • शॉपिंग जोन की स्टेशन पर व्यवस्था होगी.
  • स्टेशन में फूड कोर्ट की सुविधा मिलेगी.
  • बच्चों के लिए खेलने की सुविधा भी स्टेशन क्षेत्र में होगी.
  • प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग होंगे.
  • बहुस्तरीय पार्किंग व्यवस्था की जाएगी.
  • लिफ्ट, एस्कलेटर, लाउंज की बेहतर व्यवस्था होगी.
  • वेटिंग रूम, ट्रैवलेटर, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं भी मिलेंगी.
  • मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के एकीकरण से ये स्टेशन क्षेत्र सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे.

Also Read : झारखंड : अमृत भारत स्टेशन में शुमार होगा टाटानगर, पीएम मोदी आज करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

झारखंड के इन स्टेशनों पर हुए कार्यक्रम

  • लोहरदगा
  • इटकी
  • अरगोड़ा
  • बालसिरिंग
  • लोधमा
  • गोविंदपुर रोड
  • महुआबुआंग
  • बानो
  • ओरगा
  • नामकुम
  • टाटीसिल्वे
  • गंगाघाट
  • सिल्ली
  • मुरी
  • तुलिन
  • झालदा
  • सुइसा
  • बकरकुदी
  • रामगढ़
  • बकसपुर
  • रामगढ़

41000 करोड़ की 2000 से अधिक परियोजनाओं की दी सौगात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले देश को 41,000 करोड़ रुपए की 2,000 से अधिक रेल परियोजनाओं की सौगात दी. इन परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया. साथ ही कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित भी किया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola