ePaper

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, PM Kisan 21वीं किस्त की तारीख हुई फिक्स, 19 नवंबर को रहें तैयार

Updated at : 15 Nov 2025 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, PM Kisan 21वीं किस्त की तारीख हुई फिक्स, 19 नवंबर को रहें तैयार

19 नवंबर को किसानों के चेहरे पर लौटने वाली है मुस्कान.

PM Kisan 21st Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त को लेकर किसानों में उत्सुकता लंबे समय से बनी हुई थी. अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. यह खबर सामने आते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है. लेकिन इसके साथ ही एक सवाल हर किसी के मन में है कि क्या उनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं. सरकार ने रजिस्ट्रेशन और सत्यापन को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है. इसलिए हर किसान को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी जानकारी अपडेट हो, ताकि इस लाभ से कोई भी वंचित न रहे.

विज्ञापन

PM Kisan 21st Installment Date: सरकार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लायी है. लंबे इंतजार के बाद पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को उनके खातों में ट्रांसफर की जाने वाली है. जी हां, अब किसानों की चिंता दूर होने वाली है. सरकार ने इसकी जानकारी आज, यानी 14 नवंबर 2025 को अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर दी है. हर किसान को इस योजना के तहत 2-2 हजार रुपये मिलने वाले है. कई महीनों से किसानों को इस किस्त का इंतजार था और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है.

रजिस्ट्रेशन की जरूरत है या नहीं?

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर कोई किसान अभी तक पीएम किसान योजना के लिए रजिस्टर नहीं हुआ है, तो वह अभी भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है. पोस्ट में लिखा गया है की “पीएम-किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी. कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी पंजीकरण करें. https://pmevents.mygov.in” इसका मतलब है कि योजना में शामिल होना अब भी जारी है.

ALSO READ: Domino’s के संचालक Jubilant Foodworks के शेयरों में 9% की छलांग, कठिन हालात में भी सब पर भारी

सरकार की ऑफिसियल एक्स (ट्विटर) हैंडल “ऐग्रिकल्चर इंडिया” की पोस्ट जरूर देखें:

ऑनलाइन लाभार्थी सूची कैसे देखें?

किसान भाई और बहनें अब अपने नाम की जांच घर बैठे कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाए और होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर’ ऑप्शन पर क्लिक करें. वहां आपको ‘लाभार्थी सूची’ का लिंक मिलेगा. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जानकारी डालकर कैप्चा भरें और सबमिट कर दे. आपके सामने आपकी स्क्रीन पर पूरी लाभार्थी सूची खुल जाएगी.

ये योजना क्यों महत्वपूर्ण है?

पीएम किसान योजना किसानों के लिए आर्थिक सहारा है. खेती के खर्च और अन्य जरूरतों के लिए यह मदद उनके राहत के लिए दी जाती है. खासकर छोटे और सीमांत किसान इस योजना से सीधे लाभान्वित होते हैं. 19 नवंबर को राशि ट्रांसफर होने के बाद किसान राहत की सांस ले पायेगे.

ALSO READ: GST कट का बड़ा असर, WPI गिरकर पहुंचा माइनस में

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola