पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह का गाना 'अब किसका घर जलाओगे' रिलीज, फैंस बोले- तलाक के बीच ये...

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Apr 2022 4:56 PM

विज्ञापन

पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक की अर्जी आरा फैमिली कोर्ट में दाखिल की है. अब इसी बीच सिंगर की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने नया गाना 'अब किसका घर जलाओगे' रिलीज किया है.

विज्ञापन

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर का विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी खेसारी लाल यादव के साथ हुई उनकी लड़ाई ने जोड़ पकड़ा है, तो कभी अक्षरा सिंह के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा था. अब पवन सिंह इन-दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए है.

पवन सिंह और ज्योति का तलाक

अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरे पत्नी से अलग होने का फैसला ले लिया है. अभिनेता ने इसको लेकर आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है. इस मामले की सुनवाई 26 मई को होगी. ज्योति ने पवन पर दो-दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके साथ मारपीट के साथ गाली -गलौज भी करते रहते हैं. इसके कारण उनके वैवाहिक जीवन में कटुता आई.

अक्षरा सिंह का गाना रिलीज

अब इन्हीं खबरों के बीच अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना रिलीज किया है. इस गाने को सुनकर ऐसा लग रहा है कि अक्षरा ने सीधे पवन को टारगेट किया है. गाने के बोल है- ‘हमको तो रुला ही चुके कितनों को रुलाओगे..बोलो अब किसका घर जलाओगे…’ इस वीडियो में अक्षरा प्यार में टूटी दिखाई दे रही है. हालांकि उनका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है.

अक्षरा सिंह ने मारा मौके पे चौका

वीडियो में अक्षरा अपने एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में जाती हैं और स्टेज पर आकर बुके देती हैं. वे इस दौरान टूटी हुई महसूस करती है. फैंस का कहना है कि अक्षरा ने इस समय ये गाना रिलीज कर अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर टारगेट किया है. आपको बता दें कि पहली पत्नी नीलम की मौत के बाद अक्षरा सिंह से उनकी नजदिकियां काफी बढ़ी थी. दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था. कहा तो ये भी जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन पवन के घरवाले नहीं मानें.

अक्षरा ने पवन पर लगाया था गंभीर आरोप

पवन सिंह की शादी के बाद अक्षरा सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाएं थे. उन्होंने कहा कि पवन सिंह उन्हें मरवाने की धमकी देते हैं. उनपर एसिड फेंकवाना चाहते हैं. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि ज्योति सिंह से शादी के बाद भी पवन संबंध रखने के लिए दबवा बनाया करता था. विरोध करने पर शराब के नशे में धुत्त होकर मारपीट किया करता था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola