ePaper

Photos : पानागढ़ में आरपीएफ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया,यात्रियों को किया गया जागरूक

Updated at : 22 Sep 2023 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : पानागढ़ में आरपीएफ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया,यात्रियों को किया गया जागरूक

निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के मद्देनजर पानागढ़ स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म, रेल लाइन, टिकट काउंटर व कई ट्रेनों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की गयी. वहां उगी झाड़ियों व खर-पतवार को हटा कर साफ किया गया. पटरियों व आसपास जमा कचरों को भी हटाया गया.

विज्ञापन
undefined

पानागढ़,मुकेश तिवारी : शुक्रवार को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के पानागढ़ स्टेशन परिसर में आरपीएफ पोस्ट की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया.

undefined

इसमें स्थानीय संस्था पारसमणि ट्यूटोरियल फाउंडेशन ने भी सहयोग किया. मौके पर पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक संजय कुमार, सहायक निरीक्षक जावेद खान, सहायक निरीक्षक पीएस नाथ के साथ अन्य अधिकारी व आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

undefined

स्वच्छता अभियान में आरपीएफ के साथ पानागढ़ स्टेशन मैनेजर मनोज कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर श्रीनिवास, स्थानीय समाजसेवी उमेश मिश्रा व मुकेश तिवारी आदि उपस्थित थे.

undefined

निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के मद्देनजर पानागढ़ स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म, रेल लाइन, टिकट काउंटर व कई ट्रेनों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की गयी.

undefined

वहां उगी झाड़ियों व खर-पतवार को हटा कर साफ किया गया. पटरियों व आसपास जमा कचरों को भी हटाया गया. इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों व रेल सेवाओं से जुड़े लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola