ePaper

कभी मनोरंजन के लिए निशानेबाजी किया करती थी पलक, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

Updated at : 29 Sep 2023 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
कभी मनोरंजन के लिए निशानेबाजी किया करती थी पलक, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

पलक गूलिया कभी पढ़ाई की थकान को दूर करने और मनोरंजन के लिए निशानेबाजी किया करती थी लेकिन यह जल्द ही उनका शगल बन गया और फिर उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया.

विज्ञापन
undefined

हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय पलक गूलिया ने कोविड-19 महामारी के बाद ही निशानेबाजी को गंभीरता से लेना शुरू किया. इससे पहले वह केवल मनोरंजन और पढ़ाई की थकान मिटाने के लिए निशानेबाजी किया करती थीं.

undefined

शुक्रवार को व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पलक ने कहा कि मैं तब गुड़गांव के सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ रही थी जब मुझे निशानेबाजी खेल के बारे में पता चला. इसके बाद में सुबह के सत्र में अभ्यास करने लगी. अगले डेढ़ साल तक जब भी मुझे समय मिलता था मैं निशानेबाजी कर लेती थी.

undefined

पलक ने कहा कि मैं 2019 तक मनोरंजन के लिए ही निशानेबाजी करती थी. मैंने कोविड-19 महामारी बाद ही निशानेबाजी को गंभीरता से लेना शुरू किया. पलक के पिता जोगिंदर गूलिया व्यवसायी हैं और उन्होंने अपनी बेटी को यह खेल अपनाने दिया लेकिन केवल पढ़ाई से विश्राम के लिए.

undefined

पलक ने कहा कि हमारे परिवार में कभी किसी ने भी निशानेबाजी नहीं की थी. मैं पहली हूं जिसने निशानेबाजी को अपनाया. मैं पढ़ाई पर अधिक ध्यान देती थी. निशानेबाजी को अपनाने से पहले मैं एथलेटिक्स और तैराकी जैसे खेल भी खेलती थी. निशानेबाजी शुरू करने के बाद भी मैं अन्य खेलों से जुड़ी रही.

undefined

उन्होंने कहा कि मैं खाली समय में ही निशानेबाजी किया करती थी. मैं पढ़ाई से विश्राम के समय निशानेबाजी करती थी. मेरे पिताजी ने कहा कि अगर मैं विश्राम के दौरान कुछ अच्छा करती हूं तो इससे मुझे मदद मिलेगी.

undefined

पलक ने कहा कि इस तरह से निशानेबाजी खेल से हमारा परिचय हुआ. हमारे स्कूल में शूटिंग रेंज है और मैंने सुबह के सत्र में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया.

undefined

पलक ने जब इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया तो फिर वह नियमित तौर पर अभ्यास करने लगी और उन्होंने खेल की जरूरत के अनुसार अपनी दिनचर्या भी बदल दी. उनका अगला लक्ष्य अक्टूबर में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप और उसके बाद पेरिस ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करना है.

undefined

उन्होंने कहा कि हमने ओलंपिक के लिए पिछले दो तीन महीने से तैयारी शुरू कर दी है. भारत की निशानेबाजी टीम ने इस बार एशियन गेम्स में कमाल का प्रदर्शन किया है और शुक्रवार तक 18 मेडल जीत लिए हैं. इनमें छह गोल्ड मेडल हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola