Varanasi News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दूसरा फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2022 11:48 AM
वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास पर ट्रक चालक की हत्या में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है.
Varanasi News: भदोही में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. जहां एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश के पास से अवैध पिस्टल और बाइक जब्त की है. बदमाश पर 45 मुकदमे दर्ज हैं.
दरअसल, वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास पर कुछ दिन पूर्व ट्रक चालक की हत्या कर काजू लदी ट्रक लूट लिए था. चालक की हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए बदमाशों ने ड्राइवर की टायर से कुचलर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड का मास्टर माइंड बदमाश राजेश बिंद उर्फ खेतई, भदोही में पुलिस की मुड़भेड़ में घायल हो गया. घायल अपराधी को भदोही पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.
भदोही पुलिस ने इस घटना में पहले ही एक अपराधी अमृत लाल की गिरफ्तारी कर चुकी है. पुलिस पूछताछ में उसने अपने साथियों का नाम बताया था. मामले में एसपी भदोही अनिल कुमार ने बताया कि, रात्रि चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे. पुलिस ने पीछा करते हुए उनकी घेराबंदी की इस दौरान बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया.
Also Read: Varanasi News: राजनीतिक दलों की जरा सी नादानी कहीं बढ़ा न दे जनता की परेशानी, दूसरों पर लगाते हैं आरोप
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस टीम कर रही है. बदमाश की पहचान राजेश बिंद उर्फ खेतई हुई. पुलिस गोली से घायल बदमाश वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास पर हुई ट्रक ड्राइवर की हत्या कर के काजू से लदा ट्रक लूट घटना में शामिल था.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










