ePaper

नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर किया ये मजेदार VIDEO

Updated at : 11 Sep 2020 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर किया ये मजेदार VIDEO

nora fatehi hits 16 million followers on instagram actress shares bold video viral on internet bud: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स हो गये हैं. अभिनेत्री ने इस खास पल की खुशी का इजहार करते हुए एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में नोरा एक खूबसूरत रेड ड्रेस में शूट के लिए अपने बाल संवारती नजर आ रही हैं. रेड ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

विज्ञापन

Nora Fatehi Video: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स हो गये हैं. अभिनेत्री ने इस खास पल की खुशी का इजहार करते हुए एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में नोरा एक खूबसूरत रेड ड्रेस में शूट के लिए अपने बाल संवारती नजर आ रही हैं. रेड ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में नोरा डांस करती नजर आ रही हैं और रैप सॉन्‍ग गुनगुना रही हैं.

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो वैप चैलेंज पूरा कर रही थीं. वीडियो में एक्ट्रेस कमाल का डांस कर रही होती है तभी उनकी किचन में काम कर रही मम्मी देखकर चौंक जाती है. किचन से वो एक्ट्रेस को चप्पल फेंकर मारती है. वीडियो में नोरा की मम्मी कहती है, लोग कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी है, बंद करो इसे.

https://www.instagram.com/p/CE_i0NdpVQ5/

वहीं, नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में वो ‘ताकी-ताकी’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखी थी. वायरल वीडियो में नोरा के साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी थे. इस वीडियो में एक्ट्रेस नोरा ने रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CE4Kq9OJL4q/

इससे पहले भी नोरा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो शेयर करते हुए नोरा ने लिखा था, ‘नई गाली की चेतावनी, दो हजार बीस हो तुम… 2020 किसी को अपमानित करने का नया तरीका… इसे ट्राई कर देखो.’ वीडियो में नोरा कहती हैं, ‘बस बहुत हुआ, मैं अब से 2020 को एक गाली के रूप में इस्तेमाल करने वाली हूं. ऐ 2020 चल यहां से. एक नंबर की दो हजार बीस हो तुम, दफा हो जाओ. माय वे ऑर द हाईवे, माय वे. बस इतना ही.’

Also Read: शहनाज गिल के बारे में पूछने पर ‘बिग बॉस’ फेम सिद्धार्थ शुक्‍ला ने दिया ऐसा जवाब, खूब देखा जा रहा है ये VIDEO

नोरा बॉलीवुड में सबसे अच्छे परफॉर्मस में से एक हैं, उन्हें बाहुबली: द बिगिनिंग से ‘मनोहरी’, सत्यमेव जयते से ‘दिलबर’ ,बाटला हाउस से ‘ओ साकी साकी’, स्त्री से ‘कमरिया’, स्ट्रीट डांसर 3 डी से ‘गर्मी’ सांग में परफॉर्म करते देखा गया है और अब जल्द ही वे फ़िल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola