New Year 2023 Rare Yoga: साल के पहले दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग, इनकी करें पूजा, वर्ष भर रहेगी खुशहाली

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2022 4:25 PM

विज्ञापन

New Year 2023 Rare Yoga: ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक 1 जनवरी 2023 को बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन अगर आप सूर्य देव (Surya Dev) और यमराज (Yamraj) की विधि-विधान से पूजा करते हैं तो साल भर भाग्य सूर्य की भांति चमकता रहेगा.

विज्ञापन

New Year 2023 Rare Yoga: 1 जनवरी का दिन बहुत खास होता है. पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. कोई पार्टी करके इस दिन को खास बनाता है तो पूजा करके. न्यू इयर की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करना बहुत ही शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक 1 जनवरी 2023 को बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन अगर आप सूर्य देव (Surya Dev) और यमराज (Yamraj) की विधि-विधान से पूजा करते हैं तो साल भर भाग्य सूर्य की भांति चमकता रहेगा.

बन रहा है दुर्लभ संयोग

नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2023 को दशमी तिथि से हो रही है. शास्त्रों में दशमी तिथि के स्वामी यमराज माने गए हैं. इस दिन इनकी पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती है. यमराज मनुष्य का नर्क और अकाल मृत्यु से उद्धार करते हैं.

सूर्यदेव की करें आराधना

रविवार को साल का पहला दिन पड़ रहा है. यह दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है. इस खास अवसर पर सूर्यदेव की पूजा करने से लंबी उम्र का वरदान मिलता है और भय से मुक्ति मिलती है. इतना ही नहीं जीवन में सुख, बल, पराक्रम, धन, समृद्धि, मान-सम्मा, संतान और तेज की प्राप्ति होती है.

यमराज और सूर्यदेव की पूजा विधि

नववर्ष 2023 के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी के जल में स्नान करें. लाल वस्त्र धारण करें और जल से भरे तांबे के लोटे में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें, . जल में फूल, लाल चंदन, लाल फूल, कुमकुम मिला लेना चाहिए. जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्र का जाप करें.

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.

सूर्यदेव के मंदिर में जाकर सेवा करें

हो सके तो इस दिन सूर्यदेव के मंदिर में जाकर सेवा करें. यह समाधान कई पीढ़ियों को बचाता है. रविवार के दिन मछलियों को आटे की लोई बनाकर खिलाने से धन की प्राप्ति होती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

यम नाम का दीपक दान करें

यमराज को प्रसन्न करने के लिए सूर्यदेव को दूध और घी अर्पित करना लाभकारी होता है. इस दिन सूर्यास्त के बाद घर के पीछे यम नाम का दीपक दान करें. दक्षिण दिशा में चौमुखा आटे का दीपक बनाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. यह उपाय अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है और व्यक्ति को लंबी आयु और सुखी समृद्ध जीवन का वरदान देता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola