चतरा-पलामू सीमा पर CRPF कोबरा बटालियन की माओवादियों से मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की सूचना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2023 12:46 PM
Naxal-Encounter-In-Chhattisgarh
कारीमांडर गांव चतरा और पलामू की सीमा पर स्थित है. जंगल में अब तक दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चल चुकी है. बताया गया है कि नक्सली विरोधी अभियान पर निलकले कोबरा बटालियन पर माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
चतरा, दीनबंधू. झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित चतरा जिला में एक बार फिर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी है. सैकड़ों राउंड गोली चलने की सूचना है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चतरा जिला के कुंदा थाना क्षेत्र में स्थित कारीमांडर गांव के जंगल में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और माओवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ अभी भी जारी है.
दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चली
कारीमांडर गांव चतरा और पलामू की सीमा पर स्थित है. जंगल में अब तक दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चल चुकी है. बताया गया है कि नक्सली विरोधी अभियान पर निलकले कोबरा बटालियन पर माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
एक नक्सली के मारे जाने की खबर, पुष्टि नहीं
मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की भी खबर है. लेकिन, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए