Navratri 2022: नवरात्रि पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Sep 2022 3:38 PM

विज्ञापन

Navratri 2022: नवरात्र के नौ दिन नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अच्छा माना जाता है. इससे घर में समृद्धि आती है. लेकिन यदि समय के अभाव के चलते आप पूरा पाठ नहीं कर सकते तो नियमित रूप से सामान्य पूजन के साथ अपनी राशि अनुसार मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि
अगर आपका संबंध मेष राशि से है तो आपको नवरात्रि के दिनों में नियमित तौर पर प्रात: काल 11 बार रुद्राष्टक पढ़ना चाहिए.

undefined

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान रोज सुबह स्नान करने के पश्चात दुर्गा कवच का पाठ अवश्य करना चाहिए.

undefined

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक नवरात्रि के नौ दिनों में गणपति-अथर्वशीर्ष का पाठ करते हैं तो उनके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा.

undefined

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक अगर देवी दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें गौरी जी की आराधना करनी चाहिए.

undefined

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को नियमित तौर पर आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए….ऐसा नवरात्रि के नौ दिनों में नियमित तौर पर प्रात: स्नान करने के बाद किया जाना चाहिए.

undefined

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गायत्री मंत्र का जाप फलदायी होगा… यह उन्हें आत्मिक शांति और सुकून भी पहुंचाएगा.

undefined

तुला राशि
अगर आपका संबंध तुला राशि से है तो आपको नवरात्रि के दौरान श्री सूक्तम का पाठ अवश्य करना चाहिए.

undefined

वृश्चिक राशि
मनोकामना पूर्ति के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को नवरात्रि के दिनों में मंगला-स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

undefined

धनु राशि
अगर आपकी राशि धनु है तो आपको सांई चरित्र का पाठ करना चाहिए.

undefined

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को प्रात: नियमित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.. यह उन्हें हर मुश्किल से बाहर निकालेगा.

undefined

कुंभ राशि
मकर राशि की तरह कुंभ राशि के जातकों को भी नवरात्रि के दौरान हनुमत आराधना करनी चहिए. आप सुंरकांड का नियमित पाठ करें.

undefined

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को नियमित तौर पर प्रात: स्नान करने के बाद राम रक्षा स्त्रोत पढ़ना चाहिए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola