क्या Badshah को डेट कर रही हैं Mrunal Thakur! दिवाली पार्टी में एक दूसरे का हाथ थामे दिखे स्टार, VIDEO VIRAL
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Nov 2023 6:59 AM
बॉलीवुड में यूं तो डेटिंग की अफवाहें उड़ती रहती है. कभी इनमें सच्चाई होती है, कभी ये फेक होती हैं. अब मृणाल ठाकुर और बादशाह की डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जिन्होंने अबतक दुनिया से अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा है. हालांकि कई मौकों पर उन्हें मिस्ट्री मैन के साथ देखा जाता है. जिसके बाद सबको पता चल ही जाता है. अब बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह ने शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी के अपने हालिया वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. देर रात शिल्पा की दिवाली पार्टी से बाहर निकलते समय दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया. वीडियो में, जो रेडिट पर बेहद वायरल हो रहा है, मृणाल को बादशाह के साथ पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, पैपराजी को पोज देने के बाद जाते समय दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा. अब स्टार्स की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है.
क्या बादशाह को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर
दिलचस्प बात यह है कि मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पार्टी से बादशाह और शिल्पा शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें अपने “दो फेवरेट” बताया. रैपर ने मृणाल की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी रीपोस्ट किया. ऑलिव ग्रीन एथनिक लहंगे में मृणाल बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया. जबकि बादशाह ब्लैक कलर के पारंपरिक परिधान में बेहद हैंडमस लग रहे थे. दोनों स्टार्स के बीच में शिल्पा शेट्टी नजर आ रही हैं. उन्होंने वाइन वेलवेट कपल की ड्रेस में नजर आ रही हैं.
https://twitter.com/scrollandplay/status/1723623324058869764
मृणाल-बादशाह के वीडियो पर फैंस ने किया ये कमेंट
मृणाल और बादशाह के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मुझे एक कपल के रूप में उनके एक साथ होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी… वाह… सच में वाह…बॉलीवुड में कुछ भी हो सकता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या सच में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं…अगर ये सच है तो ये वाकई प्यारा है. साथ में दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाह ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं… कितनी प्यारी जोड़ी है, साथ में म्यूजिक वीडियो में तो आग लगाई ही थी.. अब रियल लाइफ कपल.”
ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं बादशाह
इस साल की शुरुआत में अफवाहें उड़ी थीं कि बादशाह अपने लंबे समय से अभिनेता-प्रेमिका ईशा रिखी से शादी करने के लिए तैयार हैं. काला चश्मा सिंगर के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि बादशाह और रिखी जल्द ही “उत्तर भारत में गुरुद्वारा शादी” करेंगे. ईशा रिखी एक पंजाबी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2013 में फिल्म जट्ट बॉयज पुट जट्टां दे से अभिनय की शुरुआत की थी. फिल्म में सिप्पी गिल और ओम पुरी जैसे अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे. अभिनेत्री ने 2018 में नवाबजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनित पाठक भी थे. कथित तौर पर बादशाह और रिखी पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे हैं. वे अपने एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से एक पार्टी में मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे.
मृणाल ठाकुर की बॉलीवुड जर्नी
टेलीविजन से फिल्मों तक मृणाल ठाकुर की जर्नी किसी परी कथा से कम नहीं है. उनकी अभिनय यात्रा डेली सोप ‘कुमकुम भाग्य’ में उनकी भूमिका से शुरू हुई. छोटे पर्दे की सीमाओं को पार कर, अभिनेत्री ने 2018 में सिनेमा की आकर्षक दुनिया में कदम रखा. उन्होंने ‘लव सोनिया’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसने एक अभिनेता के रूप में उनकी गहराई को प्रदर्शित किया. फिल्म में, ठाकुर ने मानव तस्करी की भयानक दुनिया में फंसी एक बहादुर युवा लड़की सोनिया की भूमिका निभाई. इसके बाद वो सुपर 20, बटला हाउस, तूफान, घोस्ट स्टोरीज जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. जर्सी फिल्म में, मृणाल ठाकुर को शाहिद कपूर द्वारा निभाए गए एक असफल क्रिकेटर की सहायक और प्यारी पत्नी सारा के रूप में देखा गया था. अभिनेत्री द्वारा सारा की भावनात्मक यात्रा का स्वाभाविक चित्रण, जब वह हर सुख-दुख में अपने पति के साथ खड़ी रहती है, ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उसे काफी प्रशंसा मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










