Most Dangerous Country: दुनिया की सबसे खतरनाक और असुरक्षित देश, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है

Published by : Shweta Pandey Updated At : 12 Sep 2023 6:21 PM

विज्ञापन

Most Dangerous Country: हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे ऐसे देशों के बारे में जहां जाना किसी खतरे से खाली नहीं है. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Most Dangerous Country: शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे विदेश जाना पसंद नहीं होगा. हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार जरूर विदेश की सैर करना चाहते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे ऐसे देशों के बारे में जहां जाना किसी खतरे से खाली नहीं है. चलिए जानते हैं.

रूस

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस जाना किसी खतरे से खाली नहीं है. इसलिए अभी रूस घूमने का बारे में मत सोचिए. आपको याद होगा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ. दोनों देशों के बीच यह युद्ध अभी तक जारी है.

undefined

सीरिया देश

बात हो रही है उन देशों के बारे में जहां अभी जाना खतरे से कम नहीं है उन्हीं देश में एक है सीरिया. सीरिया में गृहयुद्ध जारी है. यह युद्ध 2011 में शुरू हुआ. सीरियाई गृहयुद्ध ने दुनिया के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा मानवीय संकट पैदा कर दिया है.

undefined

इजराइल

इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच चार युद्ध हुए हैं. ये युद्ध 2008-9, 2012, 2014 और 2021 में हुए थे. 2008 के युद्ध में 1400 फिलिस्तीनी और 13 इजरायली मारे गए थे. 2021 का युद्ध 11 दिनों तक चला था. 2021 में हिंसा तब शुरू हुई जब इजरायली सैनिकों ने पूर्वी यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर हमला किया. फिलहाल अभी इस देश में जाना किसी खतरे से कम नहीं है.

undefined

अफगानिस्तान

तालिबान ने 15 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया और वर्तमान में पूरे देश पर नियंत्रण रखता है. तालिबान ने 2001 से अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज होने की कोशिश की. तालिबान ने मई से अगस्त 2021 तक एक सैन्य आक्रमण के माध्यम से अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया. बता दें तालिबान ने अफगानिस्तान को इस्लामिक राष्ट्र घोषित कर दिया. इन दिनों अफगानिस्तान ऐसा देश बन गया है जो किसी खतरे से कम नहीं है.

undefined
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola