Durga puja 2023 : सप्तमी, अष्टमी और नवमी को तड़के चार बजे तक मेट्रो सेवा रहेगी उपलब्ध

कोलकाता के ज्यादातर प्रसिद्ध पूजा मंडप मेट्रो रेलवे स्टेशनों के आस-पास एरिया में हैं. ऐसे में दर्शनार्थी तेज और सुव्यवस्थित मेट्रो में यात्रा करना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग दुर्गापूजा घूमने के लिए मेट्रो से यात्रा करना पसंद करते हैं.
कोलकाता, श्रीकांत शर्मा : दुर्गापूजा के दौरान पंडाल देखने वाले दर्शनार्थियों के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे (Kolkata Metro Railway) ने गुड न्यूज दिया है. जानकारी के अनुसार उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर में सप्तमी (21 अक्तूबर), अष्टमी (22 अक्तूबर) और नवमी ( 23 अक्तूबर) को मेट्रो सेवा रात भर उपलब्ध रहेगी. इस दिन दोपहर 12 बजे से तड़के चार बजे तक मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी. सप्तमी, अष्टमी और नवमी को कोलकाता में होने वाली सबसे ज्यादा भीड़ को ध्यान में रखते हुए उक्त फैसला लिया है. पिछले वर्ष भी तड़के चार बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध करायी गयी थी.
कोलकाता के ज्यादातर प्रसिद्ध पूजा मंडप मेट्रो रेलवे स्टेशनों के आस-पास एरिया में हैं. ऐसे में दर्शनार्थी तेज और सुव्यवस्थित मेट्रो में यात्रा करना पसंद करते हैं. तेज रफ्तार और जाम से बचने के लिए ज्यादातर लोग दुर्गापूजा घूमने के लिए मेट्रो से यात्रा करना पसंद करते हैं. उत्तर-दक्षिण मेट्रो (ब्लू लाइन) में मेट्रो पंचमी और षष्ठी को 288, सप्तमी, अष्टमी और नवमी को 248, दशमी पर 132 और एकादशी से त्रयोदशी को 234 मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी. पीक आवर्स में पांच से छह मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी. दशमी के दिन दोपहर एक बजे से मेट्रो सेवा शुरू होकर अंतिम मेट्रो रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
Also Read: सिक्किम में बादल फटा, बंगाल में उफनाई तीस्ता नदी, बाढ़ के बने हालात सीएम ममता बनर्जी ने रद्द की छुट्टियां
-
कवि सुभाष स्टेशन से दक्षिणेश्वर स्टेशन के लिए पहली मेट्रो सुबह 6.50 बजे और अंतिम मेट्रो रात 10.40 बजे
-
दमदम स्टेशन से कवि सुभाष स्टेशन के लिए पहली मेट्रो सुबह 6.50 बजे और अंतिम मेट्रो रात 10.50 बजे
-
दक्षिणेश्वर स्टेशन से कवि सुभाष स्टेशन के लिए पहली मेट्रो सुबह सात बजे और अंतिम मेट्रो रात 10.38 बजे
-
दमदम स्टेशन से दक्षिणेश्वर स्टेशन के लिए प्रथम सेवा सुबह 6.55 बजे, जबकि कवि सुभाष स्टेशन से दमदम स्टेशन के लिए अंतिम मेट्रो रात 10.50 बजे रवाना होगी.
Also Read: Bengal Weather Forecast : निम्न दबाव के कारण कोलकाता समेत जिलों में रात से ही बारिश जारी, कई इलाके जलमग्न
-
दमदम स्टेशन से कवि सुभाष स्टेशन तक के लिए प्रथम मेट्रो दोपहर एक बजे और अंतिम मेट्रो तड़के चार बजे
-
कवि सुभाष स्टेशन से दक्षिणेश्वर स्टेशन के लिए प्रथम मेट्रो दोपहर एक बजे और अंतिम मेट्रो तड़के 3.48 बजे
-
दक्षिणेश्वर स्टेशन से कवि सुभाष स्टेशन के लिए प्रथम मेट्रो दोपहर एक बजे और अंतिम मेट्रो तड़के 3.48 बजे
-
दमदम स्टेशन से दक्षिणेश्वर स्टेशन के लिए प्रथम मेट्रो दोपहर 12.55 बजे, महानायक उत्तम कुमार स्टेशन से दक्षिणेश्वर स्टेशन, गीतांजलि स्टेशन से दमदम स्टेशन और श्यामबाजार स्टेशन से कवि सुभाष स्टेशन के लिए प्रथम मेट्रो सेवा दोपहर एक बजे उपलब्ध होगी. इसके साथ ही कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से दमदम स्टेशन के लिए अंतिम मेट्रो तड़के चार बजे प्रस्थान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




