ePaper

बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तलब किया, भागे-दौड़े पहुंचे ममता बनर्जी कैबिनेट के मंत्री

Updated at : 27 Sep 2023 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तलब किया, भागे-दौड़े पहुंचे ममता बनर्जी कैबिनेट के मंत्री

मलय घटक ने जज चटर्जी की ट्रांसफर फाइल का जिक्र करते हुए कहा, मैं जल्द से जल्द फाइल को क्लियर कर रहा हूं. मलय ने जज को यह भी बताया कि वह शुक्रवार को आसनसोल जा रहे हैं. उसके बाद दिल्ली चले जायेंगे. इस समय थोड़ा व्यस्त हूं.

विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने राज्य के कानून मंत्री मलय घटक को बुधवार शाम पांच बजे तक तलब किया . शाम करीब साढ़े चार बजे जज के यह आदेश देने के 25 मिनट के भीतर ही कानून मंत्री मलय घटक हाईकोर्ट पहुंच गये. जज के सामने पेश हुए, उनके सवालों के जवाब दिये और दस मिनट के अंदर फिर बाहर चले गये.अलीपुर विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश अर्पण चट्टोपाध्याय के स्थानांतरण पर निर्णय नहीं लिया जा सका क्योंकि कागजात कानून मंत्री के पास थे. न्यायिक सचिव से यह सुनने के बाद न्यायाधीश ने मलय घटक को तलब किया.

आप कोर्ट में आए हैं, मैं बहुत खुश हूं : जस्टिस गंगोपाध्याय

मलय को देखकर जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, आप कोर्ट में आए हैं. मैं बहुत खुश हूं. मलय ने कहा कि वह अस्पताल में थे. चार दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. डॉक्टर ने उन्हें 15 दिन आराम करने को कहा है. इसके बाद मलय ने जज चटर्जी की ट्रांसफर फाइल का जिक्र करते हुए कहा, मैं जल्द से जल्द फाइल को क्लियर कर रहा हूं. मलय ने जज को यह भी बताया कि वह शुक्रवार को आसनसोल जा रहे हैं. उसके बाद दिल्ली चले जायेंगे. इस समय थोड़ा व्यस्त हूं. लेकिन वह जल्द ही फाइल जारी करेंगे. इसके बाद मलय घटक से जज ने कहा इसे किसी दूसरे तरीके से मत लीजिए. बुरा मत मानना.मैं बहुत खुश हूं कि आप कोर्ट आए हैं.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन के बाद दुबई में भी औद्योगिक सम्मेलन में होंगी शामिल
कानून मंत्री की व्यस्तता सुनकर जज ने अपना पिछला आदेश भी बदल था

बुधवार को जज ने अलीपुर स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट के जज अर्पण चट्टोपाध्याय का 4 अक्टूबर तक ट्रांसफर करने का आदेश दिया. कानून मंत्री की व्यस्तता सुनकर जज ने अपना पिछला आदेश भी बदल दिया. उन्होंने कहा कि तबादला का आदेश 4 अक्टूबर की बजाय 6 अक्टूबर तक लागू किया जाए. जज की टिप्पणी, मैंने 4 अक्टूबर को कहा था. मैं दो दिन का समय और दे रहा हूं. इसे 6 अक्टूबर तक करें.

Also Read: West Bengal : दुर्गापूजा की लड़ाई में ममता बनाम राज्यपाल, बोस ने की ‘दुर्गाभारत’ सम्मान की घोषणा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola