करोड़ों की परियोजनाओं से संवरेगी मथुरा नगरी, जानें किन विकास कार्यों पर किए जाएंगे कितने रुपए खर्च

Updated:
विज्ञापन

जोधपुर झाल की वेटलैंड के संरक्षण इको पर्यटन विकास विशेषता पक्षी पर्यावास विकास करते हुए सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा. बोर्ड की छठवीं बैठक में 2022-23 एवं 23-24 की पर्यटन निदेशालय को स्वीकृति के लिए परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया.

विज्ञापन

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवनिर्मित कार्यालय का शनिवार दोपहर को उद्घाटन किया. इसके साथ ही बिल्डिंग में बनाए गए मुख्यमंत्री कार्यालय के लोकार्पण के बाद सीएम योगी की अध्यक्षता में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की छठी बोर्ड बैठक हुई. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई. वहीं शनिवार देर रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मुक्ताकाशीय रंगमंच का औचक निरीक्षण करने पहुंचे.

जहां पर उन्होंने प्रोजेक्ट रिपोर्ट और कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत रूप से जाना. इसके साथ ही ब्रज तीर्थ विकास परिषद की छठी बैठक में मुख्यमंत्री ने ब्रज तीर्थ पथ परियोजना, गोवर्धन कनेक्ट परियोजना, मथुरा वृंदावन रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैकल्पिक साधन के प्रस्ताव परिषद के समक्ष प्रस्तुत किए गए. बोर्ड की छठवीं बैठक में 2022-23 एवं 23-24 की पर्यटन निदेशालय को स्वीकृति के लिए परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया. जिसमें सौभरी वन स्थापना फेज-2 के लिए पौधशाला, पौधरोपण तथा जल संचयन, पौधरोपण व अन्य कराए गए कार्यों के अनुरक्षण आदि की परियोजनाए, जिसकी लागत 819.50 लाख रुपए है.

जोधपुर झाल की वेटलैंड के संरक्षण इको पर्यटन विकास विशेषता पक्षी पर्यावास विकास करते हुए सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा. जिसकी लागत 918.63 लाख रुपए, गोवर्धन में स्थित कुसुम सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य 55.80 लाख, रसखान समाधि के पास रमणरेती पर जन सुविधा केंद्र एवं यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण जिसकी लागत 112.47 लाख समेत अन्य परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया. ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वर्ष 2023 24 के अंतर्गत तैयार कराई जाने वाली 24 परियोजनाओं को प्रस्तुत करते हुए विचार-विमर्श किया गया.

Also Read: उन्नाव में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, खबर लिखने से नाराज थे माफिया

बैठक में बताया गया कि मथुरा में स्थित सभी राही पर्यटन आवास ग्रहों की मरम्मत, जीर्णोद्धार का कार्य पीपीपी मॉडल पर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि शासन के पास भौतिक विकास सामाजिक उत्थान के प्रस्तावों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें तथा इन्हें निलंबित ना रखा जाए. बढ़ते पर्यटन के दृष्टिगत मास्टर प्लान तैयार करते हुए कार्य योजना बनाई जाए. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद में नियुक्ति करते हुए कुशल मेन पावर बढ़ाई जाए. वहीं उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद विभिन्न संस्थाओं इंस्टिट्यूशन को जोड़ें. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को निर्देश दिए कि भगवान की लीला लाइट एंड साउंड शो अलग-अलग स्थानों पर कराए जाएं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola