Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें पड़ेगा क्या असर

Updated:
विज्ञापन
Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें पड़ेगा क्या असर

Makar Sankranti 2024: इस दिन से खरमास समाप्त होंगे और सभी शुभ कार्य आरम्भ हो जायेगा. मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य पूजन के लिए तथा दान -पुण्य के लिए बहुत ही उतम माना जाता है. ऐसे तो वर्ष में बारह संक्रांति मनाया जाता है लेकिन मकर का संक्रांति का विशेष महत्व दिया हुआ है.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है मकर संक्रांति का त्योहार ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य जब धनु राशि राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है उस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है इस दिन से ऋतू भी परिवर्तन कर जाते है साथ हिन्दू पंचांग का अयन भी परिवर्तन हो जाता है इस दिन से से सूर्य उतरायण में प्रवेश कर जाते हैं. मकर संक्रांति को भारत में अलग -अलग नाम से जाना जाता है इन्हे कही खिचरी , पोंगल ,लोहडी ,माघ बिहू ,मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है भगौलिक दिर्ष्टि से इस दिन से शरद ऋतू का समाप्त होता है तथा बसंत ऋतू का आरम्भ हो जाता है जिसके फलस्वरूप दिन लम्बे तथा रात छोटे होना आरंभ हो जाता है.

Also Read: Makar Sankranti 2024 में राशि अनुसार करें दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

इस दिन से खरमास समाप्त होंगे और सभी शुभ कार्य आरम्भ हो जायेगा. मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य पूजन के लिए तथा दान -पुण्य के लिए बहुत ही उतम माना जाता है. ऐसे तो वर्ष में बारह संक्रांति मनाया जाता है लेकिन मकर का संक्रांति का विशेष महत्व दिया हुआ है. इस दिन दान -पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के राशि में प्रवेश करेगे यानि सूर्य शनि के घर में जायेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य तथा शनि एक दुसरे को शत्रु मानते है लेकिन जब दोनों एक साथ होते है सूर्य अपना क्रोध खत्म कर लेते है जिसे विशेष राशियों को भाग्य चमक जायेगा.

कब मनाये मकर संक्रांति का त्योहार

पंचांग के अनुसार 15 जनवरी 2024 को सुबह 02 बजकर 32 मिनट पर सूर्य धनु राशि से निकलर मकर राशि में गोचर करेंगे. जिसके कारण मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जायेगा.

मकर संक्रांति का पुण्य काल

सुबह 06:38 से 05 :20 संध्या तक रहेगा

समय अवधि 10 घंटा 43 मिनट

मकर संक्रांति का महापुण्य काल

सुबह 06:38 मिनट से 08 :25 सुबह

मकर संक्रांति पर बन रहा है सुबह संयोग

15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर बन रहा है रवि योग तथा वरियान योग तथा दिन सोमवार पर रहा है

वरियान योग प्रातः 02:40 से रात्रि 11:15 मिनट (15 जनवरी 2024)

रवि योग सुबह 07:15 से 08:07 सुबह (15 जनवरी 2024)

मकर संक्राति पर दान क्या करें

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करे ,तिल, गुड का दान करे एस दिन अगर वस्तु का दान करते है जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे .मकर संक्रांति के दिन सूर्य तथा शनि की वस्तुओं को दान करना चाहिये .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola