मकर संक्रांति पर 77 साल बाद बन रहा है शुभ योग का संयोग, राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है, इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करना शुभ माना जाता है. आइए जानते है कि मकर संक्रांति पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा.
Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जब सूर्य देवता राशि परिवर्तन करते है, उस पल को संक्रांति कहा जाता है. पूरे वर्ष में कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं, लेकिन मकर संक्रांति को महत्वपूर्ण मानी जाती है. पौष मास में जब सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इस अवसर को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहार के रूप में मनाया जाता है, इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा. क्योंकि इस दिन सूर्य 14 जनवरी की रात 2 बजकर 54 मिनट यानि 15 जनवरी की सुबह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर 77 साल के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है. इस दिन बुध और मंगल ग्रह भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे.
-
मकर संक्रांति पुण्यकाल – सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 21 मिनट तक
-
मकर संक्रांति महा पुण्यकाल -सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक
-
वरीयान योग – 15 जनवरी को यह योग प्रात: 2 बजकर 40 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा
-
रवि योग – 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगा
-
सोमवार – पांच साल बाद मकर संक्रांति सोमवार के दिन पड़ रही है. ऐसे में सूर्य संग शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा.
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है, इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करना शुभ माना जाता है, इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं. गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान शुभ फल की प्राप्ति होती है. वहीं मकर संक्रांति के दिन ही खरमास का समापन होता है और एक मास से जिन शुभ कार्यों पर रोक लगी होती है वो फिर से शुरू हो जाते हैं.
Also Read: मकर संक्रांति पर्व के कई अलग-अलग नाम, जानें किस प्रदेश में कैसे मनाया जाता हैं खिचड़ी का त्योहार
-
मेष राशि के जातक तिल गुड़ का दान करें.
-
वृष राशि के जातक तिल का दान करें.
-
मिथुन राशि के जातक पीली वस्तु का दान करें.
-
कर्क राशि के जातक सफेद तिल और चावल का दान करें.
-
सिंह राशि के जातक गुड़, गेंहू का दान करें.
-
कन्या राशि के जातक हरी मूंग और तिल का दान करें.
-
तुला राशि के जातक सतनाजा यानी सात तरह के अनाज और गुड़ दान करें.
-
वृश्चिक राशि के जातक लाल वस्त्र के संग दही का दान करें.
-
धनु राशि के जातक पीले वस्त्र गरीब और ब्राह्मणों को दान करें.
-
मकर राशि के जातक शुद्ध घी और दाल चावल की खिचड़ी दान करें.
-
कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़े, सरसों तेल और चमड़े के जूते चप्पल का दान करें.
-
मीन राशि के जातक चने की दाल संग तिल का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










