Maha Shivratri 2023 Remedies: महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये काम, भगवान शिव देंगे मनोवांछित फल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Maha Shivratri 2023 Remedies: इस साल शिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी, शनिवार के दिन मनाया जाएगा. यहां जानें इस दिन शिवजी को खुश करने के लिए किन कार्यों को करना चाहिए

विज्ञापन

Maha Shivratri 2023 Remedies: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है.इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है.धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने से मनवांछित फल मिलता है. इस साल शिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी, शनिवार के दिन मनाया जाएगा.यहां जानें इस दिन शिवजी को खुश करने के लिए किन कार्यों को करना चाहिए

शिव जी का अभिषेक करने के बाद करें यह काम

महाशिवरात्रि के पावन दिन पर शिवलिंग का जल से अभिषेक करें.इसके बाद थोड़े से जल को घर ले आएं.फिर ‘ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च’ मंत्र का जप करते हुए उस जल को पूरे घर में छिड़क दें.मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.घर-परिवार में सुख-समृद्धि, एकता व खुशहाली का वास होता हैै।

इस दिशा पर लगाएं बेल का पेड़

घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लगाएं.महाशिवरात्रि के खास पर्व पर शाम के समय इस पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं.ऐसा करने से घर का वास्तुदोष दूर होगा.ऐसे में घर व परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है.

मिट्टी के दीए में शुद्ध गाय का घी भरकर जलाएं दीपक

महाशिवरात्रि के दिन सुबह की पूजा के अलावा शाम के वक्त किसी मिट्टी के दीए में शुद्ध गाय का घी भरकर उसमें थोड़ी मात्रा में कपूर डालें. इसके बाद कलावे की 4 बातियां बनाकर जलाएं. इसके अलावा जल में दूध, मिश्री, अक्षत मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करते हुए ‘ओम् नमः शिवाय’ इस का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से सेहत से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा.

बेलपत्र से करें ये उपाय

अगर विवाह में किसी प्रकार की बाधा आ रही है या फिर उत्तम जीवनसाथी की कामना करते हैं तो इसके लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शाम के वक्त पीले वस्त्र पहनकर शिव मंदिर जाएं. इसके बाद अपनी उम्र के बराबर बेलपत्र लें. सभी बेलपत्र पर पीले चंदन लगाकर भगवान शिव को अर्पित करें. हर बेलपत्र को चढ़ाते वक्त ‘ओम् नमः शिवाय’ जाप करते रहें. इतना करने के बाद धूप से शिव की आरती करें और जल्द विवाह की प्रार्थना करें. ऐसा करने से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola