Song Billi Billi: पूजा हेगड़े के लिए दीवाने हुए सलमान खान, ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग मचा रहा तहलका, VIDEO

फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना बिल्ली बिल्ली जी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सॉन्ग में सलमान सूट-बूट पहने काफी स्मार्ट और डैशिंग लग रहे है. जबकि पूजा रेड स्टाइलिश आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है.
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Billi Billi: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) नया गाना बिल्ली बिल्ली (Billi Billi) रिलीज हो गया है. कुछ दिन पहले ही नैयो लगदा दिल तेरे बिना’ सॉन्ग जारी हुआ था. अब बिल्ली बिल्ली में सलमान-पूजा हेगड़े के साथ जबरदस्त केमेस्ट्री शेयर करते दिख रहे है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना बिल्ली बिल्ली जी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सॉन्ग में सलमान सूट-बूट पहने काफी स्मार्ट और डैशिंग लग रहे है. जबकि पूजा रेड स्टाइलिश आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है. गाने में दोनों किलर डांस स्टेप करते दिख रहे है. दोनों के रोमांटिक अंदाज ने फैंस को बेताब कर दिया है.गाने का हिस्सा शहनाज गिल और पलक तिवारी भी है, लेकिन उनकी झलक भर वीडियो में दिखी है.
बिल्ली बिल्ली गाना एक चार्टबस्टर है क्योंकि सलमान खान ने एक बार फिर डांस फ्लोर पर आग लगा दी है. सुखबीर ने इसे गाया और इसका म्यूजिक दिया है. जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप बॉलीवुड को इग्नोर कर सकते हैं लेकिन आप सलमान भाईको इग्नोर नहीं कर सकते. एक यूजर ने लिखा, सलमान खान सिर्फ एक नाम नहीं है, यह दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए भावना है. एक यूजर ने लिखा, यह गाना हमें रेडी, बॉडीगार्ड के दिनों में वापस ले जाता है, सलमान भाई को फिर से इस तरह देखना बहुत अच्छा लगता है.
सलमान खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










