राजस्थान जैसी होगी कर्नाटक की स्थिति? सीएम नहीं बनने पर छलका शिवकुमार का दर्द, समर्थकों से कहा- प्रतीक्षा करें
उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर गए शिवकुमार ने मतदाताओं से कहा कि उनकी इच्छा कभी झूठी नहीं होगी और उन्होंने उनसे (मतदाताओं से) धैर्य के साथ प्रतीक्षा करने को कहा. शिवकुमार ने कहा, आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए बड़ी संख्या में मत दिए, लेकिन क्या करें,
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री सचिन पायलट के बीच विवाद के अब कर्नाटक कांग्रेस में भी अंतर्कलह की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. सिद्धारमैया सरकार के गठन के दो हफ्ते बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का दर्द छलका है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा है, आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिया, लेकिन क्या करें? शिवकुमार ने अपने चाहने वालों को प्रतीक्षा करने के लिए कहा है.
शिवकुमार ने कहा, खरगे के कहने पर मुख्यमंत्री पद की दौड़ से पीछे हटे
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह के बाद वह मुख्यमंत्री बनने की दौड़ से पीछे हट गए और धैर्य रखने का फैसला किया.
शिवकुमार ने समर्थकों से कहा- आपकी इच्छा पूरी होगी
उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर गए शिवकुमार ने मतदाताओं से कहा कि उनकी इच्छा (उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखने की) कभी झूठी नहीं होगी और उन्होंने उनसे (मतदाताओं से) धैर्य के साथ प्रतीक्षा करने को कहा. शिवकुमार ने कहा, आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए बड़ी संख्या में मत दिए, लेकिन क्या करें, एक निर्णय हुआ. राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे एक सलाह दी. मुझे बड़ों की बात का मान रखना ही था – मुझे धैर्य बनाए रखना होगा. उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, लेकिन मैं आपको सिर्फ इतना बताना चाहता हूं कि आपकी इच्छा (मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखने की) कभी झूठी नहीं होगी. धैर्य बनाए रखें.
Also Read: Karnataka: पांच गारंटी पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बोले डीके शिवकुमार- चिंता की जरूरत नहीं
शिवकुमार के इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस में अंतर्कलह की सुगबुगाहट तेज
डीके शिवकुमार के इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस में अंतर्कलह की सुगबुगाहट तेज हो गयी है. ऐसी भी चर्चा हो रही है कि जिस तरह से राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है, उसी तरह कर्नाटक में भी सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच हो सकती है. गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबी बैठकों का दौर चला था. दिल्ली में आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद के लिए राजी हुए थे.
कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटों पर कब्जा किया और राज्य में सरकार बनाया
गौरतलब है कि हालिया चुनाव में विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं और राज्य में गठित सरकार में सिद्धरमैया मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बने. हालांकि, दोनों नेता मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में प्रबल दावेदार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










