West Bengal : कालना नदी से निकला 10 फुट लंबा मगरमच्छ, भीड़भाड़ वाले इलाके में किया प्रवेश,लोगों में मचा दहशत

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

दूसरा मगरमच्छ गंगा नदी से निकालकर इस बार भीड़भाड़ वाले इलाके में आ पहुंचा. बरामद मगरमच्छ को वन विभाग बरामद कर अपने साथ ले गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया की मगरमच्छ 10 फुट करीब लंबा है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पूर्व बर्दवान जिले के कालना नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के पालपाड़ा के भीड़भाड़ वाले इलाके में सोमवार मध्य रात को एक मगरमच्छ (crocodile) के गंगा (भागीरथी) नदी से निकलकर इलाके में प्रवेश करने के बाद सोमवार मध्य रात से ही इलाके में हड़कंप मच गया. मंगलवार सुबह से ही समूचे इलाके के लोगों में दहशत देखी गयी. विशाल मगरमच्छ को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है. घटना की सूचना के बाद कालना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई.


घटना की सूचना वन विभाग को दी गई

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई. वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को बरामद किया. हाल ही में कालना में एक विशाल मगरमच्छ को बरामद किया गया था. अब दूसरा मगरमच्छ गंगा नदी से निकालकर इस बार भीड़भाड़ वाले इलाके में आ पहुंचा. बरामद मगरमच्छ को वन विभाग बरामद कर अपने साथ ले गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया की मगरमच्छ 10 फुट करीब लंबा है. संभवत : नदी में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के कारण यह मगरमच्छ गंगा नदी के मार्फत इस इलाके में भटकता हुआ आ गया.

Also Read: Good News : आसनसोल रेल मंडल की अनूठी पहल ,ट्रेन की बेसिन और शौचालय में अब नहीं खत्म होगा पानी
दूसरी बार निकला विशाल मगरमच्छ

बताया जाता है कि अभी हाल ही में कालना में एक विशाल मगरमच्छ को बरामद किया गया था. अब दूसरा मगरमच्छ गंगा नदी से निकालकर इस बार जन बहुल इलाके में प्रवेश कर गया है. जिसे लेकर इलाके के लोग दहशत में थे.आज बरामद मगरमच्छ को वन विभाग उद्धार कर अपने साथ ले गए. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया की उक्त मगरमच्छ दस फुट करीब लंबा है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया की मगरमच्छ को बरामद कर लिया गया है. अब लोगों काे भयभीत होने की जरुरत नहीं है. हालांकि मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है.

Also Read: Bengal : पानागढ़ इलमबाजार के बीच वाहनों का आवागमन चार दिनों तक रहेगा बाधित

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola