ePaper

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और अंकुश राजा की रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मोहब्बत' का ट्रेलर रिलीज, VIDEO

Updated at : 13 May 2022 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और अंकुश राजा की रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मोहब्बत' का ट्रेलर रिलीज, VIDEO

सूरज शाह प्रोडक्शन के बैनर से निर्मित भोजपुरी फिल्म 'तू मेरी मोहब्बत है' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है.

विज्ञापन

सूरज शाह प्रोडक्शन के बैनर से निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. वायरल स्टार अंकुश राजा और सुपर हॉट काजल राघवानी स्टारर इस फ़िल्म का ट्रेलर मार्श मेलोडी भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, जो अब तेजी से वायरल भी होने लगा है. फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ रोमांस और एक्शन से भरपूर फ़िल्म है, जिसका निर्देशन सूरज साह ने किया है. वही इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं.

काजल राघवानी चुरा रहीं दिल

बात करें फ़िल्म के ट्रेलर की तो इसमें कहानी के अलग अलग मजेदार शेड्स नज़र आये हैं. ट्रेलर में काजल राघवानी की अदाकारी फिर से धमाल मचा रही है. अंकुश राजा के साथ उनकी केमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आने वाली है. आपको याद होगा कि निर्देशक सूरज साह ने ही सुपर हिट फिल्म दीवानापन में काजल राघवानी की जोड़ी खेसारीलाल यादव के साथ लगाई थी, जिसके बाद दोनों को खूब सफलता मिली थी.

म्यूजिकल एपियरेंस इसे और भी खास बनाता है

अब सूरज साह ने ही काजल को अंकुश राजा के साथ लाये हैं जो ट्रेलर के हिसाब से बेहद सफल भी नज़र आ रही हैं. वहीं, वर्सटाइल एक्टर देव सिंह ने फ़िल्म को और भी मजेदार बना दिया है. बात करें फ़िल्म के गीत संगीत की तो, फ़िल्म का म्यूजिकल एपियरेंस इसे और भी खास बनाता है. ट्रेलर में फ़िल्म के बेहद प्यारे – प्यारे गाने नज़र आये. तो एक्शन भी भरपूर है. लेकिन सबसे खास फ़िल्म का क्लाइमेक्स है, जो आपको फ़िल्म देखने के लिए प्रेरित करता है.

‘तू मेरी मोहब्बत है’ है खास फिल्म

फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ बेहद साफ सुथरी बनी है. एक सार्थक कमर्शियल फ़िल्म की सभी कसौटी पर खड़ा उतरने वाली है यह फ़िल्म. इसकी शूटिंग यूपी में की गई है. फ़िल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल शाह, कुंवर कश्यप हैं। एसोसिएट डायरेक्टर संतोष पाल हैं. डीओपी हितेश बेलदार, लेखक मनोज के कुशवाहा, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, गीतकार बोस रामपुरी, रजनी रंगीला, अजय बच्चन, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर श्रवण कुमार हैं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12:शो के कंटेस्टेंट्स के साथ 27 मई को केप टाउन रवाना होंगे रोहित शेट्टी,पढ़ें डिटेल्स
काजल राघवानी के अलावा दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म के स्टार कास्ट अंकुश राजा, काजल राघवानी, अमृता पांडेय, देव सिंह, आनन्द मोहन, ज़फर खान, संजय वर्मा, परितोष कुमार, प्रदीप शर्मा, शिव दयाल गिरी, दीपक श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, रागिनी राय, रिंकू यादव, जुबैर शाह, मिलन मन्जोषी, कुँवर कश्यप, आशुतोष मिश्रा, मैन चौबे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola