Khatron Ke Khiladi 12:शो के कंटेस्टेंट्स के साथ 27 मई को केप टाउन रवाना होंगे रोहित शेट्टी,पढ़ें डिटेल्स

रोहित शेट्टी के रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 ( Khatron Ke Khiladi 12) दर्शकों के बीच हिट है.
रोहित शेट्टी के रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 ( Khatron Ke Khiladi 12) दर्शकों के बीच हिट है. स्टंट बेस्ड रियलिटी शो अपने नये सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस आगामी सीज़न के लिए कुछ कंफर्म नामों में शिवांगी जोशी, मोहित मलिक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल और रुबीना दिलाइक शामिल हैं. अब रियलिटी शो के शूटिंग शेड्यूल को लेकर नया अपडेट मिला है.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी और शो के कंटेस्टेंट शूटिंग के लिए इस महीने के अंत तक केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे. रिपोर्ट के अनुसार, “रोहित सभी कंटेस्टेंट के साथ 27 मई के आसपास दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे और लगभग 55 दिनों तक वहां रहेंगे. वो जुलाई के बीच तक वहां रहेंगे. शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले सभी कंटेस्टेंट मुंबई में एक मीटिंग करेंगे और शो के लिए शूटिंग शुरू करने से पहले केप टाउन में चार दिनों के लिए क्वारंटाइन होंगे.” शो की तैयारी के लिए सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट अपने-अपने तरीके से ट्रेनिंग भी ले रहे हैं.
वहीं रोहित शेट्टी इस समय अपनी आगामी वेब-सीरीज़ में बिजी हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हैं. शो के फर्स्ट लुक का खुलासा करते हुए रोहित ने इंस्टाग्राम पर उल्लेख किया, “हमारा पुलिस ब्रह्मांड डिजिटल हो गया है. और जब हम Digital हो जाते हैं तो इसे BIG होना चाहिए. आपको अमेज़न प्राइम पर भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज़ लाने पर गर्व है.”
Also Read: Sohail Khan Seema Khan Divorce: कौन हैं सोहेल की पत्नी सीमा खान? घर से भागकर की थी शादी, ऐसी है लवस्टोरी
हाल ही में रोहित शेट्टी ने यह भी अनाउंसमेंट किया कि उनकी रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म सर्कस 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी. उन्होंने कहा, “यह हमारे दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने का समय है … एक बार फिर! गोलमाल 16 साल पहले रिलीज़ हुई थी और आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया, उसने मुझे वह बना दिया जो मैं आज हूँ! ‘सर्कस’ आपके और आपके परिवार के लिए क्रिसमस का तोहफा है! क्योंकि इस ‘सर्कस’ में बोहोत सारा गोलमाल है!!!”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




